Sunday 27 May 2018

डेली_का_डोज़__मई Current Affairs MCQ

#डेली_का_डोज़__मई

1. किस राज्य सरकार ने हाल ही में नक्सलियों को सरेंडर करने और मुख्यधारा में लौटने पर एक घर और अधिकतम 5 लाख रुपये देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है?
a. केरल
b. बिहार
c. झारखंड
d. पंजाब
2. निम्न में से किस शहर में यूनाइटेड नेशन्स पीसकीपिंग कोर्स फॉर अफ्रीकन पार्टनर्स (यूएनपीसीएपी) के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया गया है?
a. मुंबई
b. नई दिल्ली
c. पटना
d. लखनऊ
3. भारत और किस देश ने हाल ही में आतंकवाद के खिलाफ साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है?
a. पनामा
b. नेपाल
c. चीन
d. पाकिस्तान
4. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था साल 2018 में 7.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी और 2019 में यह कितनी फीसदी तक पहुंच जाएगी?
a. 7.9 फीसदी
b. 8.8 फीसदी
c. 7.8 फीसदी
d. 9.8 फीसदी
5. किस देश की महिलाएं 24 जून 2018 से गाड़ी चला सकेंगी?
a. सऊदी अरब
b. भारत
c. अमेरिका
d. नेपाल
6. सरकार ने हाल ही में किस फसल की अधिक पैदावार पर किसानों को बकाया भुगतान के लिए प्रति क्विंटल 5.50 रुपये की मदद देने की घोषणा की है?
a. गेहूं
b. आम
c. बाजरा
d. गन्ना
7. हाल ही में किस देश ने सीरिया में ईरान के खिलाफ हवाई हमले की शुरुआत की ?
a. अमेरिका
b. रूस
c. इज़राइल
d. चीन
8. मलेशिया के आम चुनाव में 92 वर्षीय किस वरिष्ठ नेता ने 09 मई 2018 को ऐतिहासिक जीत दर्ज की ?
a. महाथिर मोहम्मद
b. रशीद हसन
c. अबीर गुहान
d. नजीब खुरन
9. सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा बीटेक या बीई की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए किस योजना का आरंभ किया है?
a. तकनीकी कार्यशाला
b. डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप
c. साप्ताहिक चर्चा
d. रोजगार मेला
10. फ़ोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के ताकतवर लोगों की सूची में भारत के किस उद्योगपति का नाम शामिल है?
a. रतन टाटा
b. मुकेश अंबानी
c. आनंद महिंद्रा
d. सुब्रत रॉय सहारा
उत्तर:
1. a. केरल
विवरण: केरल सरकार ने नक्सलियों को सरेंडर करने और मुख्यधारा में लौटने पर एक घर और अधिकतम 5 लाख रुपये देने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है.
2 b. नई दिल्ली
विवरण: यूनाइटेड नेशन्स पीसकीपिंग कोर्स फॉर अफ्रीकन पार्टनर्स (यूएनपीसीएपी) के तीसरे संस्करण का उद्घाटन नयी दिल्ली में किया गया है.
3. a. पनामा
विवरण: भारत और पनामा ने आतंकवाद के खिलाफ साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है.
4. c. 7.8 फीसदी
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा है कि 2018 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.4 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी और 2019 तक यह 7.8 फीसदी पर पहुंच जाएगी.
5. a. सऊदी अरब
विवरण: सऊदी अरब के यातायात महानिदेशक मोहम्मद अल-बज़मी ने बताया है कि देश में महिलाओं के गाड़ी चलाना शुरू करने के लिए सभी आवश्यकताएं पूरी कर ली गई हैं और वह 24 जून से गाड़ी चला सकेंगी.
6. d. गन्ना
विवरण: सरकार ने चीनी मिलों की सहायता के लिए पेराई सीजन 2017-18 के वास्ते प्रति क्विंटल 5.50 रुपये की मदद देने की घोषणा की है.
7. c. इज़राइल
विवरण: सीरिया में मौजूद ईरानी सेना द्वारा गोलन हाइट्स स्थित इज़रायली सेना के ठिकानों पर 20 रॉकेट और मिसाइल हमले के जवाब में इज़रायल ने भी देर रात सीरिया स्थित ईरानी सैन्य ठिकानों पर कई हवाई हमले किए.
8. a. नजीब
विवरण: मलेशिया के आम चुनाव में 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता महाथिर मोहम्मद ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. वे विश्व के सबसे अधिक उम्र के प्रधानमंत्री बनेंगे.
9. b. डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप
विवरण: केंद्र सरकार ने तकनीकी पढ़ाई कर रहे युवाओं के लिए ‘डिजिटल इंडिया इंटर्नशिप’ कार्यक्रम शुरू किया है.
10. b. मुकेश अंबानी
विवरण: फ़ोर्ब्स द्वारा जारी विश्व के ताकतवर लोगों की सूची में भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी का नाम 32वें नंबर पर शामिल है.

No comments: