Friday, 18 May 2018

पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा का जन्‍मदिन आज

All Sarkari Examination
 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तामझाम के बीच आज 86 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री व एच.डी. देवेगौड़ा का जन्मदिन है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन और ट्वीट के माध्‍यम से उन्हें जन्‍मदिन की बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचडी देवेगौड़ा को फोन किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की शुभकामनाएं दीं। जन्मदिन से कुछ समय पहले देर रात एचडी देवेगौड़ा आंध्र प्रदेश के मंदिर भी गए।
पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा का जन्म 18 मई 1933 को मैसूर रियासत के होलेनरसिंहपुरा तालुका के हरदनहल्ली गांव में हुआ था। कर्नाटक की सियासत में लिंगायत समुदाय के बाद सबसे ताकतवर समुदाय के रूप में माने जाने वाले वोक्कालिंगा समुदाय में जन्मे देवेगौड़ा का परिवार खेती से जुड़ा था। 1953 में देवेगौड़ा ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा और कांग्रेस में शामिल हुए। 1962 में वे होलेनरसिंहपुरा से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार विधायक बने। इस सीट से वे लगातार 6 बार विधायक चुने गए। इसके बाद वे जनता पार्टी में शामिल हो गए। 1994 के विधानसभा चुनाव में देवेगौड़ा कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बने।

No comments: