Wednesday 30 May 2018

डेली का डोज़ 30 मई

डेली का डोज़ 30 मई

1. किस फ्रांसीसी अरबपति और दसॉल्ट समूह के चेयरमैन का 28 मई 2018 को उनके पेरिस स्थित कार्यालय में निधन हो गया?
a. सर्ज दसॉल्ट
b. लिलियन बेटेनकोर्ट
c. पैट्रिक दढ़ी
d. बर्नार्ड अरनाल्ट
2. किस राज्य सरकार ने हाल ही में राज्य स्वास्थ्य विभाग में अध्यापन कार्य में लगे हुए प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है?
a. झारखंड सरकार
b. तेलंगाना सरकार
c. पंजाब सरकार
d. कर्नाटक सरकार
3. किस टीम ने वर्ष 2018 का थॉमस कप बैडमिंटन खिताब जीता है?
a. भारत
b. नेपाल
c. चीन
d. इंग्लैंड
4. फिल्म 'पाकीजा' से मशहूर हुईं निम्न में से किस दिग्गज अभिनेत्री का मुंबई में निधन हो गया?
a. मीना कुमारी
b. गीता कपूर
c. सीता कपूर
d. इनमें से कोई नहीं
5. किस देश में ग्लोबल विंड समिट का पहला संस्करण आयोजित किया गया?
a. जर्मनी
b. नेपाल
c. रूस
d. अमेरिका
6. रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने रक्षा बलों के लिए कितने करोड़ से अधिक के उपकरण खरीदने की स्वीकृति दी?
a. 5500 करोड़
b. 6900 करोड़
c. 4500 करोड़
d. 9500 करोड़
7. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किसे पहला मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है?
a. सुधा बालकृष्णन
b. राधा बालकृष्णन
c. राहुल सचदेवा
d. इनमें से कोई नहीं
8. किस देश की रग्बी बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए सिया कोलिसी को राष्ट्रीय टीम स्प्रिंगबॉक्स का कप्तान बनाया है?
a. इंग्लैंड
b. दक्षिण अफ्रीका
c. अफगानिस्तान
d. इनमें से कोई नहीं
9. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में कितने मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं?
a. 10 मैच
b. 50 मैच
c. 300 मैच
d. 150 मैच
10. इटली के राष्ट्रपति सर्जीयो मैतरेला ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के किस पूर्व अधिकारी को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया है?
a. कार्लो कॉटारेली
b. क्रिस्टीन लेगार्ड
c. डोमिनिक स्ट्रॉस
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर-
1.a. सर्ज दसॉल्ट
विवरण: फ्रांसीसी अरबपति और दसॉल्ट समूह के चेयरमैन सर्ज दसॉल्ट का 28 मई 2018 को उनके पेरिस स्थित कार्यालय में निधन हो गया.
2.b. तेलंगाना सरकार
विवरण: तेलंगाना सरकार ने राज्य स्वास्थ्य विभाग में अध्यापन कार्य में लगे हुए प्रोफेसरों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 58 वर्ष से बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है.
3.c. चीन
विवरण: चीन ने जापान को 3-1 से पराजित कर छह साल के अंतराल के बाद पुरुषों की विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता थॉमस कप का खिताब जीत लिया.
4.b. गीता कपूर
विवरण: फिल्म 'पाकीजा' से मशहूर हुईं दिग्गज अभिनेत्री गीता कपूर का मुंबई में निधन हो गया. गीता कपूर ने 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया हैं.
5.a. जर्मनी
विवरण: ग्लोबल विंड समिट का पहला संस्करण जर्मनी के शहर हैम्बर्ग में 25-28 सितंबर 2018 तक आयोजित किया गया.
6.b. 6900 करोड़
विवरण: रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने रक्षा बलों के लिए 6900 करोड़ से अधिक के उपकरण खरीद की स्वीकृति दी.
7.a. सुधा बालकृष्णन
विवरण: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सुधा बालकृष्णन को पहला मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है.
8.b. दक्षिण अफ्रीका
विवरण: दक्षिण अफ्रीका रग्बी बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए सिया कोलिसी को राष्ट्रीय टीम स्प्रिंगबॉक्स का कप्तान बनाया है जो 127 वर्षों के उनके इतिहास में पहले अश्वेत कप्तान हैं.
9.d. 150 मैच
विवरण: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 क्रिकेट में 150 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन गए हैं.
10.a. कार्लो कॉटारेली
विवरण: इटली के राष्ट्रपति सर्जीयो मैतरेला ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पूर्व अधिकारी कार्लो कॉटारेली को देश का अंतरिम प्रधानमंत्री नियुक्त किया है

No comments: