Friday, 2 September 2022
आज का इतिहास - 1 सितंबर 2022
1 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
● पीसा काउंसिल 1511 में खुला।
● अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति आरोन बर्र 1807 को राजद्रोह के मामले में निर्दोष पाये गये।
● एम्मा एम नट्ट अमेरिका में 1878 को पहली महिला टेलीफोन ऑपरेटर बनी।
● ग्रेट कैंटो भूकंप ने 1923 में जापान के टोक्यो और योकोहामा में भयंकर तबाही मचायी।
● जर्मनी का पोलैंड पर आक्रमण करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत 1939 में हुई।
● भारतीय मानक समय को 1947 में अपनाया गया।
● भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की स्थापना 1956 में हुई।
● राज्यों के पुनर्गठन के बाद 1956 को त्रिपुरा केन्द्रशासित प्रदेश बना।
● महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 1962 को शिवाजी विश्वविद्यालय की स्थापना।
● इंडियन ऑयल रिफ़ाइनरी और इंडियन ऑयल कम्पनी को 1964 में विलय करके इंडियन ऑयल कॉपरेशन बनाई गयी।
● मिस्र और लीबिया ने 1972 में फेडरेशन बनाया।
● उत्तरी आयरलैंड में आयरिन रिपब्लिकन आर्मी ने 1994 में युद्ध विराम लागू किया।
● साहित्यकार महाश्वेता देवी तथा पर्यावरणविद एम सी मेहता को 1997 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार प्रदान किया गया।
● विक्टर चेर्नोमीर्दिन पुन: रूस के नये प्रधानमंत्री 1998 को नियुक्त।
● चीन ने 2000 में तिब्बत होते हुए नेपाल जाने वाले अपने एकमात्र रास्ते को बंद किया।
● लीबिया और फ्रांस के बीच यूटीए विमान पर 1989 में हुई बमबारी में मारे गये लोगों के निकट सम्बन्धियों को मुआवजा देने को लेकर 2003 में समझौता हुआ।
● पाकिस्तान के एक मानवाधिकार विशेषज्ञ मेहर खान विलियम्स को 2004 में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने उप उच्चायुक्त नियुक्त किया।
● सद्दाम हुसैन ने 2005 में सशर्त रिहाई की अमेरिकी पेशकश ठुकराई।
● फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाइसेनिया करासे 2007 को नौ महीने बाद राजधानी सुवा लौटे।
● तत्कालीन वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने डी. सुब्बाराव की भारतीय रिजर्व बैंक के 22वें गर्वनर के रूप में नियुक्ति की घोषणा 2008 में की।
● यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने 2008 में अपना लोगो बदला।
● वायस एडमिरल निर्मल कुमार वर्मा को 2009 में भारतीय नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया गया।
● सर्वोच्च न्यायालय में जसवंत सिंह की किताब पर गुजरात में प्रतिबंध लगाए जाने के मामले में राज्य सरकार को 2009 में नोटिस दिया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment