भारत छोड़ो आंदोलन दिवस (Quit India Movement Day) अगस्त में किस दिन मनाया जाता है?
Ans. 8 अगस्त - मोहनदास करमचंद गांधी जी द्वारा 8 अगस्त 1942 को बॉम्बे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सत्र में 'भारत छोड़ो' आंदोलन शुरू किया गया था।
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में खेल भारत ने महिला हॉकी में कांस्य पदक मैच में किस देश की टीम को हराकर कांस्य पदक हासिल किया?
Ans. न्यूज़ीलैंड - न्यूज़ीलैंड को 1-1 (शूटआउट में 2-1) से हराकर कांसे का तमगा अपने नाम किया. महिला हॉकी में 16 साल बाद भारत ने राष्ट्रमंडल पदक जीता.
चंद्रयान -2 आर्बिटर पर लगाये गये ड्यूल फ्रीक्वेंसी रेडियो साइंस (डीएफआरएस) पेलोड ने चंद्रमा के सचेत क्षेत्र (ल्यूनर वेक रीजन) में किसका पता लगाया है?
Ans. उच्च घनत्व वाले प्लाज्मा - हाल ही में चंद्रयान -2 आर्बिटर पर लगाये गये ड्यूल फ्रीक्वेंसी रेडियो साइंस (डीएफआरएस) पेलोड ने चंद्रमा के सचेत क्षेत्र (ल्यूनर वेक रीजन) में उच्च घनत्व वाले प्लाज्मा का पता लगाया है।
CWG 2022 में अमित पंघल ने पुरुष के कितने किग्रा फाइनल में इंग्लैंड के कियेरेन मैकडॉनल्ड को मुक्केबाजी में हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
Ans. 51 किग्रा - मुक्केबाज खिलाडी अमित पंघल ने पुरुष 51 किग्रा फाइनल में इंग्लैंड के कियेरेन मैकडॉनल्ड को हराकर देकर सोने का मेडल हासिल किया.
भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) को हाल ही में खेल की किस वैश्विक संचालन संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया ?
Ans. फिडे (एफआईडीई) - शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को 7 अगस्त को खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिडे का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया इनके साथ निवर्तमान अध्यक्ष आर्केडी वोर्कोविच को दूसरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष चुन लिया गया है.
CWG 2022 महिला 48 किग्रा फाइनल में किस भारतीय महिला मुक्केबाज ने इंग्लैंड की मुक्केबाज़ डेमी जेड को हराकर देकर स्वर्ण जीता ?
Ans. नीतू घंघस - नीतू घंघस ने CWG 2022 में महिला 48 किग्रा फाइनल में मेज़बान इंग्लैंड की मुक्केबाज़ डेमी जेड को मात देकर स्वर्ण हासिल किया.
भारत की किस प्रमुख निजी जीवन बीमाकर्ता कंपनी ने सबसे ज्यादा संख्या में लोगों द्वारा एब्डॉमिनल प्लैंक पोजिशन होल्ड करने के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया है?
Ans. बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस - बजाज आलियांज़ लाइफ इंश्योरेंस ने प्लैंकाथॉन में चीन को पीछे छोड़कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया.
हाल ही में राजस्थान में अजमेर किस जगह पर राज्य का पहला “सैंड आर्ट पार्क” बनकर तैयार हुआ है?
Ans. तीर्थराज पुष्कर - हाल ही में राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर में राज्य का पहला “सैंड आर्ट पार्क” बनकर हुआ तैयार.
No comments:
Post a Comment