हर वर्ष महिला समानता दिवस किस दिन मनाया जाता है?
Ans. 26 अगस्त - हर वर्ष 26 अगस्त को 'महिला समानता दिवस' विश्व में मनाया जाता है. इस दिन दुनियाभर में सभी महिलाओं के समानता के अधिकारों को लेकर चर्चा की जाती है.
वर्ष 2021 इंडिया इकॉनॉमिक इंपैक्ट रिपोर्ट के अनुसार किस ट्रांसपोर्ट कंपनी ने 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था में 44,600 करोड़ रुपये का योगदान दिया?
Ans. ऊबर - वर्ष 2021 इंडिया इकॉनॉमिक इंपैक्ट रिपोर्ट के माध्यम से ऊबर कम्पनी ने 2021 में भारत की अर्थव्यवस्था में 44,600 करोड़ रुपये का योगदान दिया.
किस देश में भारतीय टीके रोटावायरस ओरल वैक्सीन, रोटावैक की शुरुआत में बच्चों को जानलेवा रोग डायरिया से प्रतिरक्षा के लिए की गई है?
Ans. नाइजीरिया - भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने हाल ही में कहा कि इसके रोटावायरस ओरल वैक्सीन, रोटावैक की शुरुआत नाइजीरिया में छोटे बच्चो को जानलेवा रोग डायरिया से प्रतिरक्षा के लिए की गई है।
किस देश ने हाइड्रोजन से चलने वाली यात्री ट्रेनों का दुनिया का पहला बेड़ा लॉन्च किया?
Ans. जर्मनी - जर्मन देश के अधिकारियों ने हाइड्रोजन गैस से चलने वाली यात्री ट्रेनों का विश्व का प्रथम बेड़ा लॉन्च किया, जो 15 डीजल ट्रेनों की जगह ले रहा है, जो प्रथम लोअर सैक्सोनी राज्य में गैर-विद्युतीकृत पटरियों पर संचालित होती थीं।
किस प्रौद्योगिकी संस्थान के के शोधकर्ताओं ने हाल ही में गन्ने के कचरे से चीनी का विकल्प खोजने का नया तरीका खोजा?
Ans. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी - भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी के शोधकर्ताओं के एक समूह ने गन्ने से निकले कचरे से चीनी के विकल्प का उत्पादन करने के लिए एक नई विधि को हाल ही में विकसित किया.
2022 के पुलित्जर पुरस्कार के लिए किस बांग्लादेश मूल की चित्रकार और कहानीकार को चुना गया है?
Ans. फहमीदा अज़ीम - अमरीका की ऑनलाइन पत्रिका 'इनसाइडर' के लिए काम करने वाली बांग्लादेशी चित्रकार और कहानीकार फहमीदा अज़ीम को हाल ही में 2022 के पुलित्जर पुरस्कार के लिए चुना गया है।
बिहार विधान परिषद के सभापति पद के लिए कौन हाल ही में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए ?
Ans. देवेश चंद्र ठाकुर - बिहार विधान परिषद के सभापति पद के लिए राज्य में देवेश चंद्र ठाकुर को हाल ही में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
किस कंपनी ने हाल ही में ‘टाइटन शौर्य’ पहल शुरू की है?
Ans. टाइटन कंपनी - टाइटन कंपनी ने भारत स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के सम्मान में एक टैग लाइन ‘देश के वीरों का आभार’ के साथ ‘टाइटन शौर्य’ पहल शुरू की है।
हाल ही में किस मंत्री ने आजादी क्वेस्ट (Azadi Quest) मोबाइल गेम को लॉन्च किया?
Ans. केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर - भारतीय केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हाल ही में आजादी क्वेस्ट (Azadi Quest) मोबाइल गेम को लॉन्च किया। इस आजादी क्वेस्ट ऑनलाइन लर्निंग मोबाइल गेम्स सीरीज को जिंगा इंडिया के सहयोग से विकसित किया गया है।
हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने किस मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया?
Ans. वर्टिकल लान्च शार्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (VL-SRSAM) - रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा राज्य के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR), चांदीपुर से वर्टिकल लान्च शार्ट रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (VL-SRSAM) का हाल ही में सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
No comments:
Post a Comment