हाल ही में टाटा न्यू ने किस बैंक के साथ ज्यादा रिवार्ड देने वाले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की घोषणा की?
Ans. एचडीएफसी बैंक - एचडीएफसी बैंक और टाटा न्यू ने ज्यादा रिवार्ड देने वाले को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने के लिए साझेदारी की घोषणा हाल ही में की।
किस विमानन कंपनी ने हाल ही में मुंबई और अबू धाबी के बीच एक अक्टूबर से दैनिक उड़ानें संचालित करने की बुधवार को घोषणा की?
Ans. विस्तारा - विमानन कंपनी विस्तारा ने हाल ही में मुंबई और अबू धाबी के मध्य 1 अक्टूबर 2022 से दैनिक उड़ानें संचालित करने की बुधवार को घोषणा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में करीब 6000 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे एशिया के किस सबसे बड़े अस्पताल का उद्घाटन किया?
Ans. अमृता अस्पताल - अमृता अस्पताल फरीदाबाद और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान सकेगा।
इजरायल के साथ किस देश ने साइबर-वित्तीय सहयोग के लिए पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए।
Ans. अमेरिका - अमेरिका और इजरायल ने साइबर-वित्तीय सहयोग के लिए पहले समझौते पर हाल ही में हस्ताक्षर किए।
किस अनुभवी राजनयिक को हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है?
Ans. विक्रम दोराईस्वामी - विक्रम दोराईस्वामी ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्त किए गए।
किस तेल और गैस शोधन कंपनी ने हाल ही में राजस्थान के सांचोर में गोबर से संपीड़ित बायोगैस परियोजना की शुरुआत की?
Ans. एचपीसीएल - Hindustan Petroleum Corporation Limited ने हरित ऊर्जा और पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रतिबद्धता की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम के तहत राजस्थान राज्य के सांचोर में गोबर से संपीड़ित बायोगैस परियोजना की शुरुआत हाल ही में की।
हाल ही में किस आईएएस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव नियुक्त किया गया?
Ans. राजेश वर्मा - आईएएस राजेश वर्मा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का सचिव के रूप में नियुक्त किया गया। राजेश वर्मा ओडिशा कैडर के 1987 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं।
अडाणी ग्रुप ने परोक्ष तरीके से किस मीडिया कंपनी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है?
Ans. नई दिल्ली टेलीविजन लिमिटेड (एनडीटीवी) - अडाणी ग्रुप ने हाल ही में परोक्ष तरीके से एनडीटीवी में 29.18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी.
No comments:
Post a Comment