Thursday 3 March 2022

Top 5 हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स: 2 मार्च 2022

 टॉप हिन्दी करेंट अफ़ेयर्स, 2 मार्च 2022 के अंतर्गत आज के शीर्ष करेंट अफ़ेयर्स को शामिल किया गया है जिसमें मुख्य रूप से रूस-यूक्रेन, Vacuum Bomb, सरोजिनी नायडू, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी), माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch), AFSPA और Virat Kohli's 100th Test आदि शामिल हैं.

असम में फिर छह महीने के लिए बढ़ा अफस्पा

असम सरकार ने 01 मार्च 2022 को विवादित सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (AFSFA) को राज्य में एक बार फिर से छह महीने के आगे बढ़ा दिया है. अफस्पा का विस्तार 28 फरवरी 2022 से प्रभावी होगा. यह जानकारी एक आधिकारिक अधिसूचना ने दी.

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि पिछले छह महीनों में असम में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करने के बाद, राज्य सरकार ने पूरे असम राज्य को 28 फरवरी 2022 से छह महीने के लिए अशांत क्षेत्र घोषित कर दिया है.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने रूस द्वारा Vacuum Bomb इस्तेमाल करने का किया दावा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने रूस पर प्रतिबंधित क्लस्टर (Cluster Bomb) एवं वैक्यूम बम (Vacuum Bomb) इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है. यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग अब और ज्यादा तेज हो चुकी है. जो लड़ाई पहले केवल कुछ हथियारों के दम पर लड़ी जा रही थी, अब टैंकर, रॉकेट एवं मिसाइल सब सक्रिय रूप से इस्तेमाल हो रहे हैं.

अमेरिका में यूक्रेन के राजदूत ने आरोप लगाया कि रूस की तरफ से प्रतिबंधित हथियार का इस्तेमाल किया जा रहा है. वैक्यूम बम (Vacuum Bomb) को थर्मोबैरिक हथियार भी कहा जाता है. यह बम अब तक विकसित सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु हथियारों में से एक है.

सरोजिनी नायडू के बारे में जानें 10 अहम बातें

सरोजिनी नायडू (Sarojini Naidu) की आज (02 मार्च 2022) पुण्यतिथि है. सरोजिनी नायडु आजादी के बाद उत्तर प्रदेश की पहली राज्यपाल बनी थीं. कार्यकाल के दौरान ही 02 मार्च 1949 को हार्ट अटैक से निधन हो गया था. सरोजिनी नायडू बचपन से ही बहुत होशियार थीं.

महात्मा गांधी ने उनकी कविताओं से प्रभावित होकर उन्हें 'नाइटिंगेल ऑफ इंडिया' या ‘भारत कोकिला’ की उपाधि दी थी. उन्होंने 12 वर्ष की उम्र में कविताएं लिखना शुरू कर दिया था.

SEBI की पहली महिला चेयरपर्सन बनीं Madhabi Puri Buch, जानें विस्तार से

माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) को हाल ही में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्होंने अजय त्यागी की जगह ली है. वर्तमान में अजय त्यागी का कार्यकाल समाप्त हो गया है. वे पहली महिला हैं, जिसे सेबी में ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अजय त्यागी 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. आपको बता दें कि इतिहास में यह पहली बार है जब प्राइवेट सेक्टर से किसी महिला को बाजार नियामक के अहम पद के लिए चुना गया है.

विराट कोहली 100वां टेस्ट खेलने के लिए तैयार, जानें विस्तार से

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ 04 मार्च 2022 को मोहाली में अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे. विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 99 मैच खेले हैं. बीसीसीआई (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में खेले जाने वाले पहले टेस्ट के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को मंजूरी दे दी है.

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से 01 मार्च 2022 को जारी किए एक बयान में बताया गया है कि मोहाली टेस्ट में 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति मिल जाएगी. इससे पहले इस मैच में दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में आयोजित करने का फैसला लिया गया था.

No comments: