Monday 4 January 2021

प्रारम्भिक परीक्षा हेतु तथ्य

 

प्रारम्भिक परीक्षा हेतु तथ्य


सहायक-एनजी

(SAHAYAK-NG)

  • SAHAYAK-NG भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया आकाश से सतह पर उतारा जा सकने वाले कंटेनर है।
  • सहायक-एनजी, नव विकसित जीपीएस समर्थित कंटेनर 50 किलोग्राम तक वजन ले जाने में सक्षम है और इसे किसी भारी विमान से सतह पर उतारा जा सकता है।
  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारतीय नौसेना के साथ गोवा तट से कुछ दूर समुद्र में ‘सहायक-एनजी’ का पहला सफल उड़ान परीक्षण सम्‍पन्‍न किया गया।

अर्जेंटीना में गर्भपात वैधीकरण

(Argentina’s legalisation of abortion)

  • अर्जेंटीना में गर्भावस्था के 14 वें सप्ताह तक गर्भपात को वैध कर दिया गया है।
  • इससे पहले, लड़कियों और महिलाओं को अवैध और असुरक्षित प्रक्रियाओं के लिए मजबूर होना पड़ता था क्योंकि अर्जेंटीना में गर्भपात गैर-कानूनी था।
  • इसके अलावा, सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित पृष्ठभूमि की लड़कियों और महिलाओं के लिए गर्भपात हेतु सुरक्षित चिकित्सा प्रक्रियाओं तक पहुंच का दायरा और भी संकीर्ण था।

प्रमुख क्षेत्र के उद्योग

(Core Sector Industries)

  • प्रमुख क्षेत्र के आठ उद्योगों में कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और विद्युत् सम्मिलित हैं।
  • औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में शामिल वस्तुओं में आठ प्रमुख उद्योगों का भारांक लगभग 40% है।
  • भारांक के घटते क्रम में आठ प्रमुख उद्योग: रिफाइनरी उत्पाद> विद्युत् > इस्पात> कोयला> कच्चा तेल> प्राकृतिक गैस> सीमेंट> उर्वरक हैं।

No comments: