Saturday 1 February 2020

One liner current affairs bullet.

1. हाल ही में अबरदीन पुलिस स्टेशन को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया, यह किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित है?
उत्तर – अंडमान व निकोबार द्वीप समूह
अंडमान का निकोबार द्वीप समूह के अबरदीन पुलिस स्टेशन को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चुना गया है। इस सूची में दूसरे स्थान पर गुजरात का बालासिनोर पुलिस स्टेशन तथा तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश का अजक बुरहानपुर पुलिस स्टेशन है।

2. किस राज्य सरकार ने एंटी डीप्रिडेशन स्क्वाड लांच किये हैं?
उत्तर – असम
असम सरकार ने राज्य में एंटी डीप्रिडेशन स्क्वाड लांच किये हैं, इसका उद्देश्य मानव-वन्यजीवों में होने वाले संघर्ष को कम करना है।

3. 2019 हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट की थीम क्या है?
उत्तर – Conversations for a Better Tomorrow
2019 हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट का आयोजन 6-7 दिसम्बर के दौरान नई दिल्ली में किया गया, इसकी थीम “Conversations for a Better Tomorrow” थी।

4. अंतर्राष्ट्रीय नागिरक विमानन दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 7 दिसम्बर
प्रतिवर्ष 7 दिसम्बर को अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन दिवस मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सामाजिक व आर्थिक विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय नागरिक विमानन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है।

5. हाल ही में भवानी मुखर्जी का निधन हुआ, वे किस खेल के पूर्व मुख्य कोच थे?
उत्तर – टेबल टेनिस
भवानी मुखारी टेबल टेनिस के पूर्व मुख्य कोच थे, उनका निधन 6 दिसम्बर, 2019 को हुआ।

6. 2020 ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स में भारत का स्थान कौन सा है?
उत्तर – 5वां
हाल ही में जर्मनवाच नामक पर्यावरण थिंक टैंक ने 2020 ग्लोबल क्लाइमेट रिस्क इंडेक्स जारी किया। इस सूचकांक में जलवायु परिवर्तन से सर्वाधिक प्रभावित देशों की सूची तैयार की गयी है, इसमें जापान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस सूचकांक में भारत को 5वां स्थान प्राप्त हुआ है, भारत को पिछले वर्ष कई चक्रवातों का सामना करना पड़ा था।

7. केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – के. विजय कुमार
1975 के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी के. विजय कुमार को केंद्रीय गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकर नियुक्त किया गया है। वे गृह मंत्रालय को जम्मू-कश्मीर तथा लेफ्ट विंग उग्रवाद से प्रभावित राज्यों के सन्दर्भ में सलाह देने का कार्य करेंगे।

8. भारत का प्लॉगिंग एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – रिपु दमन बेवली
केन्द्रीय खेल व युवा मामले मंत्री किरेन रिजीजू ने रिपु दमन बेवली को भारत का प्लॉगिंग एम्बेसडर नामित किया। रिपु दमन बेवली को प्लॉगमैन ऑफ़ इंडिया भी कहा जाता है। रिपु दमन बेवली ने 2017 में प्लॉगिंग शुरू की, उन्होंने दो महीने में अपने टीम के साथ मिलकर 50 शहरों में 1000 किलोमीटर की दूरी तय की तथा 2.7 टन कूड़ा एकत्रित किया

9. अवन्ती मेगा फ़ूड पार्क का उद्घाटन मध्य प्रदेश के किस जिले में किया गया है?उत्तर – देवास
केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मध्य प्रदेश के देवास में अवन्ती मेगा फ़ूड पार्क का उद्घाटन किया। यह मध्य भारत में पहला फ़ूड पार्क है। यह मेगा फूफ पार्क 51 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है, इसका निर्माण 150 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इस मेगा फ़ूड पार्क से लगभग 5,000 स्थानीय लोगों को रोज़गार मिलने की उम्मीद है। इस पार्क में चना, गेहूं, सोयाबीन, सब्जी तथा अन्य अनाजों को प्रोसेस किया जायेगा। इसके अलावा अगार, इंदौर, धार तथा उज्जैन में वेयरहाउस खोले जाय

10. 2019 नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक में जीतने वाली शशिनी पूवी किस राज्य से हैं?
उत्तर – कर्नाटक
कर्नाटक की शशिनी पूवी ने 2019 नेशनल स्कूल चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। जबकि 6 वर्षीय मायरा सचदेव ने रजत पदक जीता है।

No comments: