Saturday 1 February 2020

मेघालय (Meghalay)

मेघालय (Meghalay)
* मेघालय भारत के सबसे खुबसुरत राज्यों में से एक है अपनी इसी खूबसूरती के कारण मेघालय को Scotland of the East कहते है
* मेघालय में कई प्राचीन गुफाये है इन प्राचीन गुफाओं में से जयंतीया हिल्स 22 किमी से भी लम्बी सुरंग है जो अलग अलग गुफाओं को आपस में जोडती है
* मेघालय में ही संसार के सबसे अनोखे जीवित पुल आपको देखने को मिलेंगे जिसे Root Bridges के नाम से जाना जाता है
* मेघालय में सबसे ज्यादा इसाई धर्म के लोग रहते है उसके बाद मुस्लिम ,हिन्दू और सिख धर्म के लोग आते है
* मेघालय में अधिकतर जनजातीय लोग निवास करते है इसमें से खासी जनजाति के लोग सबसे ज्यादा
* मेघालय की आबादी लगभग 30 लाख और क्षेत्रफल 22,720 वर्ग किमी है
* मेघालय ही भारत का वो राज्य है जिसके मासिनराम जिले में सबसे अधिक वर्षा होती है
* मेघालय अंतर्राष्ट्रीय सीमा के द्वारा बांग्लादेश से भी जुड़ा हुआ है
* मेघालय की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है इसके बाद खासी और गारो क्षेत्रीय भाषाए बोली जाती है
* मेघालय का निर्माण असम के दो जिलो  United Khasi Hills और Jaintia Hills से मिलकर बना है इसके बाद 1972 में गारो हिल्स को भी मेघालय में मिला लिया गया
* 19वी सदी में ब्रिटिश शासन के सम्पर्क में आने से पहले खासी, जयंतिया और गारो का अपना अलग अलग साम्राज्य था जिसे 1835 में अंग्रेजो ने असम में मिला दिया था
* 16 अक्टूबर 1905 को बंगाल का विभाजन होने के बाद मेघालय, पूर्वी बंगाल और असम का भाग बना लेकिन जब 1912 में विभाजन वापस लिया गया तो मेघालय असम का हिस्सा बन गया
* 2 अप्रैल 1970 को असम के दो राज्यों को अलगकर मेघालय को एक स्वतंत्र राज्य बना जिसे 21 जनवरी 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला
* मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग है
* मेघालय उत्तर-पूर्वी भारत की Seven Sister States में से एक है जो अपनी पहाड़ियों ,घाटियों की वजह से काफी उन्नत है
* मेघालय में साल भर होने वाली वर्षा की वजह से इसे दुनिया की सबसे नम जगहों में गिना जाता है
* यहा का तापमान मुश्किल से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुचता है जबकि सर्दियों में शून्य तक
* मेघालय का 70% हिस्सा वनों से घिरा हुआ है
* मेघालय के प्रमुख राष्ट्रीय पार्क नोर्केक राष्टीय पार्क, बालपक्रम राष्ट्रीय उद्यान, नोंग खेल्म वन्य जीव अभयारण्य, सिजू पक्षी अभयारण्य है
* मेघालय की प्रमुख नदियाँ सिमसंग, मंदा, दार्मिंग, रिंगे, गमोल और बुग्गी है
* मेघालय की 81% आबादी कृषि पर निर्भर है
* आलू ,चावल और मक्का मेघालय की मुख्य फसले है
* मेघालय के मुख्य खनिज सिलीमेनाईट, कोयला, डोलोमाईट, लाइमस्टोन और सेंडस्टोन है
* मेघालय के मुख्य उद्योग सीमेंट, लोहा और स्टील है
* मेघालय में साक्षरता दर 75.48% है
* मेघालय के प्रमुख नृत्य शाद सुख्म्य्निस्म, शाद नोंग क्रम और दोरेगता डांस है
* मेघालय का मेलोंग गाँव भारत का सबसे स्वच्छ गाँव है
* नोक्लिकाई फाल्स भारत का सबसे ऊँचा झरना (1115 फीट) है

No comments: