Monday 17 February 2020

IMPORTANT INDIAN POLITY QUESTIONS

IMPORTANT INDIAN POLITY QUESTIONS

☞. वी.वी. गिरि को राष्ट्रपति पद के निर्वाचन में भाग लेने के लिए किस पद से
      त्यागपत्र देना पड़ा था? 
उत्तर:- उपराष्ट्रपति के पद से, 
☞. किसके निधन के पश्चात् गुलजारी लाल नंदा को पहली बार प्रधानमंत्री नियुक्त
     किया गया था? 
उत्तर:- जवाहरलाल नेहरू के, 
☞. महान्यायवादी के पद पर नियुक्ति के​ लिए उस व्यक्ति को किस न्यायालय के
      न्यायाधीश होने की योग्यता होनी चाहिए? 
उत्तर:- उच्चतम न्यायालय के, 
☞. राज्यसभा के कितने सदस्य राज्यों तथा संघ क्षेत्रों के विधानसभा सदस्यों द्वारा
      निर्वाचित हो सकते है? 
उत्तर:- 238, 
☞. अवित्तीय अथवा साधारण विधेयकों को राज्यसभा किने समय तक रोक सकती है? 
उत्तर:- 6 मास तक, 
☞. जब भारत स्वतंत्र हुआ, उस समय कांग्रेस का अध्यक्ष कौन था? 
उत्तर:- जे. बी. कृपलानी,
☞. 42वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम द्वारा प्रस्तावना में किन शब्दों को नहीं जोड़ा गया? 
उत्तर:- गुटनिरपेक्ष,
☞. किस राज्य के विधान परिषद की सदस्य संख्या सबसे कम है? 
उत्तर:- जम्मू-कश्मीर,
☞. भारत में किस प्रकार की शासन व्यवस्था अपनायी गयी है? 
उत्तर:- ब्रिटिश संसदात्मक प्रणाली,
☞. भारत की संसदीय प्रणाली पर किस देश के संविधान का स्पष्ट प्रभाव है? 
उत्तर:- ब्रिटेन,
☞. राज्य के नीति निदेशक सिद्धांतों की प्रेरणा किस देश के संविधान से मिली है? 
उत्तर:- आयरलैण्ड,
☞. भारतीय संविधान की संशोधन प्रक्रियाकिस देश के संविधान से प्रभावित है? 
उत्तर:- दक्षिण अफ़्रीका,
☞. भारतीय संघ में सम्मिलित किया गया 28वाँ राज्य कौन-सा है?
उत्तर:- झारखण्ड,
☞. हिमाचल प्रदेश को राज्य का दर्ज़ा कबप्रदान किया गया? 
उत्तर:- 1971 में,
☞. पहला संवैधानिक संशोधन अधिनियम कब बना? 
उत्तर:- 1951,
☞. राष्ट्रपति पद के निर्वाचन हेतु उम्मीदवार की अधिकतम आयु कितनी होनी चाहिए? 
उत्तर:- कोई सीमा नहीं,
☞. किस वर्ष गांधी जयंती के दिन केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण की स्थापना की गयी? 
उत्तर:- 1985,
☞. लोकसभा का सचिवालय किसकी देख-रेख में कार्य करता है? 
उत्तर:- संसदीय मामले के मंत्री,
☞. राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समतुल्य है।  यह किसका कथन है? 
उत्तर:- सरोजिनी नायडू,
☞. देश के किस राज्य में सर्वप्रथम गैर-कांग्रेसी सरकार गठित हुई? 
उत्तर:- 1957,केरल,
☞. किस राज्य की विधान परिषद की सदस्य संख्या सर्वाधिक है? 
उत्तर:- उत्तर प्रदेश,
☞. प्रत्येक राज्य में अनुसूचित जाति और जनजातियों की सूची कौन तैयार करता है?
उत्तर:- प्रत्येक राज्य के राज्यपाल के परामर्श से राष्ट्रपति,
☞. भारतीय संविधान में तीन सूचियों की व्यवस्था कहाँ से ली गयी है? 
उत्तर:- भारत शासन अधिनियम 1935 से,
☞. किस वर्ष सिक्किम को राज्य का दर्जा दिया गया था? 
उत्तर:- 1975 में,
☞. जनता पार्टी के शासन के दौरान भारत के राष्ट्रपति कौन थे? 
उत्तर:- नीलम संजीव रेड्डी,
☞. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय कौन करता है? 
उत्तर:- लोकसभा का अध्यक्ष,
☞. दल-बदल से सम्बन्धित किसी प्रश्न या विवाद पर अंतिम निर्णय किसका होता है? 
उत्तर:- सदन के अध्यक्ष,
☞. 1922 में किस व्यक्ति ने मांग की थी कि भारत की जनता स्वयं अपने भविष्य का निर्धारण करेगी? 
उत्तर:- महात्मा गाँधी,
☞. राज्यसभा की पहली महिला महासचिव कौन है? 
उत्तर:- वी.एस.रमा देवी,
☞. वह कौन सी सभा है, जिसका अध्यक्ष उस सदन का सदस्य नहीं होता है? 
उत्तर:- राज्य सभा,
☞. किसकी सिफारिश पर संविधान सभा का गठनकिया गया? 
उत्तर:- कैबिनेट मिशन योजना,
☞. संविधान सभा में विभिन्न प्रान्तों के लिए 296 सदस्यों का निर्वाचन होना था। इनमें से कांग्रेस के कितने प्रतिनिधि निर्वाचित होकर आए थे? 
उत्तर:- 208,
☞. मुस्लिम लीग ने संविधान सभा का बहिष्कार किस कारण से किया? 
उत्तर:- मुस्लिम लीग मुस्लिमों के लिये एक अलग संविधान सभा चाहता था,
☞. भारत की कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति ,
☞. भारत के राष्ट्रपति की तुलना किस देश के सम्राट से की जा सकती है?
उत्तर:- ब्रिटेन के सम्राट से,
☞. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ किसमें निहित होती है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारतीय संविधान के अनुसार भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारत की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है?
उत्तर:- राष्ट्रपति,
☞. भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए?
उत्तर:- 35 वर्ष,
☞. राष्ट्रपति का चुनाव किस पद्धति द्वारा होता है?
उत्तर:- समानुपातिक प्रतिनिधित्व एंव एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा,
☞. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कौन संचालित करता है?
उत्तर:- निर्वाचन आयोग,

No comments: