Sunday 2 February 2020

फरवरी (February)

फरवरी (February)
* फरवरी महीना जुलियन और ग्रेगरीन कैलेंडर का दूसरा महीना है
* यह अन्य महीनों की तुलना में सबसे छोटा होता है
* इस माह में 28 दिन आते हैं और प्रति चार वर्ष के बाद इसमें 29 दिन होते हैं
* फरवरी का जो महीना 29 दिनों का होता है, उसे लीप ईयर कहते हैं
* उत्तर गोलार्ध में यह महीना शीत ऋतु का तीसरा महीना होता है
* लेटिन शब्द फेब्रुम से रोमन महीने फेब्रुआरियरस नाम पड़ा, जिसका अर्थ होता है शुद्धिकरण
* पुराने ल्युनर रोमन कैलेंडर में 15 फरवरी को (पूनम के दिन) फेब्रुआ नामक शुद्धिकरण पर्व माना गया है इसी फेब्रुआ के नाम पर इस माह का नाम अंग्रेजी में फरवरी हो गया
* जनवरी और फरवरी ये दो ही ऐसे महीने हैं, जिनका उल्लेख रोमन कैंलेडर में मिलता है
* स्वीडिश कैलेंडर में 1700 से 1740 के दरमियान फरवरी में 30 दिन हुआ करते थे
* आप तस्वीर में 1712 सन् का स्वीडिश कैलेंडर देख सकते है, जिसमें फरवरी माह 30 दिन का है यह वह समय था, जब स्वीडिश में फिनलैंड भी शामिल था
* वैसे तो 31 फरवरी का उपयोग दुनिया में सिर्फ गप्पे मारने के लिए ही किया जाता है, जबकि अमेरिका के ओहियो शहर में स्थित एक महिला की इस कब्र पर निधन की तारीख 31 फरवरी, 1869 लिखी हुई है
* ‘रिप्लेज बिलीव इट ऑर नॉट’ के अनुसार आयरलैंड के विलियम ओमाली के सर्टिफिकेट में उनकी जन्म तिथि 31 फरवरी, 1853 लिखी हुई है
* फरवरी ही एक ऐसा महीना है, जिसमें प्रति 6 वर्ष में एक बार सोमवार से रविवार के चार पूरे सप्ताह आते हैं यह संयोग प्रति 11 वर्ष में दो बार होता है
* 2010 के फरवरी माह में यह संयोग बना था, जबकि इससे पहले ऐसा संयोग 2004 में बना इससे पहले सन् 1999 में भी ऐसा हुआ था
* ब्रिटेन में फरवरी माह को  एलजीबीटी (लेस्बियन, गे, बायसेक्सुअल और ट्रैन्जैंडर) माह के नाम से भी जाना जाता है
* 20 फरवरी या उसके बाद जन्म लेने वालों की राशि मीन मानी जाती है, जबकि 19 फरवरी तक जन्म लेने वालों की राशि कुंभ होती है
* फरवरी महीने के प्रमुख दिवस
> 1 फरवरी - तटरक्षक दिवस
> 2 फरवरी - विश्व आर्द्रभूमि दिवस
> 4 फरवरी - विश्व कैंसर दिवस, चौरा चोरी दिवस, श्रीलंका स्वतंत्रता दिवस
> 11 फरवरी - पं० दीनदयाल उपाध्‍याय स्मृति दिवस, सुरक्षित इंटरनेट दिवस
> 12 फरवरी - महर्षि दयानंद सरस्वती का जन्मदिवस
> 13 फरवरी - सरोजिनी नायडू जयंती, विश्व रेडियो दिवस
> 14 फरवरी - वैलेंटाइन डे
> 19 फरवरी - छत्रपति शिवाजी जयंती
> 20 फरवरी - विश्व सामाजिक न्याय दिवस
> 21 फरवरी - अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
> 24 फरवरी - केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस
> 27 फरवरी - चंद्रशेखर आजाद शहीद दिवस
> 28 फरवरी - राजेन्द्र प्रसाद स्मृति दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
> 29 फरवरी - राष्‍ट्रीय डि-एडिक्‍शन दिवस

No comments: