Saturday 1 February 2020

जिला (District)

जिला (District)
* भारत में कुल 28 राज्य हैं जिन्हें इन राज्यों में रहने वाले लोगों की भाषा के आधार पर बांटा गया हैं
* एक राज्य की तरक्की आसानी से की जा सके इसीलिए इन राज्यों को भी जिलों में विभाजित किया गया है
* आमतौर पर नया जिला बनाए जाने का मकसद शासन के कामकाज को आसान करना होता है यानी बड़े इलाके की तुलना में छोटे इलाके में काम आसानी से किए जा सकते हैं
* कई बार स्थानीय लोगों की मांगों की वजह से भी नए जिले बनाने का फैसला लेना पड़ता है
* 2020 में भारत में कुल 732 जिले हैं परंतु भारत में सन 2001 में 593 और 2011 में कुल 640 जिले ही थे
* केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 24 जिले हैं
* वर्तमान में सबसे ज्यादा जिलों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है, जहां 75 जिले हैं इसके बाद 52 जिलों वाले मध्य प्रदेश का नंबर आता है
* महज दो जिलों के साथ गोवा सबसे कम जिलों वाला प्रदेश है
* क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा जिला “कच्छ” है जो कि लगभग 45,652 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है यह जिला भारत के गुजरात राज्य में स्थित है
* जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे बड़ा जिला ठाणे जिला है यह जिला महाराष्ट्र राज्य में स्थित है 2011 की जनगणना के अनुसार इस जिले में लगभग 11,054,131 लोगों का निवास है
* क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे छोटा जिला “माहे” है जो कि भारत के पांडुचेरी में स्थित है, यह जिला लगभग 9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है
* जनसंख्या के आधार पर भारत का सबसे छोटा जिला अपर दिबांग वैली है जिसमें 2011 की जनगणना के अनुसार मात्र 7,948 लोग निवास करते हैं या जिला अरुणाचल प्रदेश में स्थित है
* राज्य में जिलों की संख्या हमेशा उसके आकार और जनसंख्या पर निर्भर करे ऐसा जरूरी नहीं है उदाहरण के तौर पर आंध्र प्रदेश देश का सातवां बड़ा राज्य है, लेकिन जिलों की संख्या महज 13 है
* आंध्र प्रदेश के हर 12 हजार वर्ग किलोमीटर पर एक जिला है, जो देश के किसी भी राज्य में औसत में सबसे बड़ा है
* त्रिपुरा एक छोटा राज्य है इसमें केवल आठ जिले हैं, लेकिन यहां के हर 1300 वर्ग किलोमीटर पर एक जिला है, जो देश के अन्य राज्यों से औसत में सबसे छोटा है
* राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जिलों की संख्या
> आंध्र प्रदेश - 13
> अरुणाचल प्रदेश - 24
> असम - 33
> बिहार - 38
> छत्तीसगढ़ - 27
> गोवा - 02
> गुजरात - 33
> हरियाणा - 22
> हिमाचल - 12
> झारखंड - 24
> कर्नाटक - 30
> केरल - 14
> मध्य प्रदेश - 52
> महाराष्ट्र - 36
> मणिपुर - 16
> मेघालय - 11
> मिजोरम - 08
> नगालैंड - 12
> उड़ीसा - 30
> पंजाब - 22
> राजस्थान - 33
> सिक्किम - 04
> तमिलनाडु - 33
> तेलंगाना - 33
> त्रिपुरा - 08
> उत्तराखंड - 13
> उत्तर प्रदेश - 75
> पश्चिम बंगाल - 23
> अंडमान निकोबार - 03,
> चंडीगढ़ - 01,
> दादरा-नगर हवेली - 01
> दमण-दीव - 02
> लक्षद्वीप - 01
> दिल्ली - 11
> पुदुच्चेरी - 04
> जम्मू एंड कश्मीर - 20
> लद्दाख - 02

No comments: