Thursday 27 February 2020

बिहार की भौगोलिक स्थिति

#बिहार_की_भौगोलिक_स्थिति( #BPSC_विशेष)

बिहार गंगा के मध्य मैदानी भाग में स्थित पूर्वी भारत का राज्य है। बिहार का वर्तमान स्वरूप 15 नवंबर, 2000 को झारखंड के पृथक् होने के बाद आया है। आयताकार आकृतिवाला वर्तमान बिहार का क्षेत्रफल #94163_वर्ग_किलोमीटर (36,357 वर्ग मील) है। यह भारत के कुल क्षेत्रफल का 2.86% है तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार भारत का 12वाँ  बड़ा राज्य है।

🌺#बिहार_का_भौगोलिक_विस्तार

बिहार का भौगोलिक विस्तार 24°20’10” से 27°31′ 15′‘ उत्तरी अक्षांश के मध्य तथा 83°19′50” से 88° 17′ 40” पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। अतः बिहार का अक्षांशीय विस्तार लगभग 30 तथा देशांतरीय विस्तार लगभग 50 के बीच है। उत्तर से दक्षिण बिहार की कुल लंबाई 345 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम में चौड़ाई 483 किलोमीटर है।

👉बिहार की उत्तरी सीमा पर #नेपाल (Nepal) स्थित है, जो बिहार के साथ अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्धारण करता है। नेपाल से स्पर्श करने वाले बिहार के #7_जिलों में पश्चिमी_चंपारण, पूर्वी_चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज हैं।

👉बिहार की पूर्वी सीमा पर #पश्चिम_बंगाल (Weat Bengal) स्थित है, जिससे स्पर्श करनेवाले बिहार के #3_जिले किशनगंज, पूर्णिया एवं कटिहार हैं।

👉बिहार की दक्षिणी सीमा पर #झारखंड (Jharkhand)  स्थित है, जिससे स्पर्श करनेवाले बिहार के #7_जिले  भागलपुर, बाँका, जमुई, नवादा, गया, औरंगाबाद और रोहतास हैं।

👉बिहार की पश्चिमी सीमा पर #उत्तर_प्रदेश (UttarPradesh) स्थित है, जिससे स्पर्श करनेवाले बिहार के सर्वाधिक #8_जिले, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज और पश्चिमी चंपारण है।

बिहार राज्य के 13 जिले न तो अंतर्राष्ट्रीय सीमा का निर्धारण करते हैं और न ही किसी राज्य से स्पर्श करते हैं। बिहार के सभी 38 जिलों में #क्षेत्रफल_की_दृष्टि से #सबसे_बड़ा_जिला #पश्चिमी_चंपारण तथा #सबसे_छोटा_जिला #शेखपुरा है। राज्य के सबसे दक्षिणी भाग में गया एवं जमुई जिला तथा सबसे उत्तर में पश्चिमी चंपारण जिला स्थित है। पश्चिम में बिहार की सीमा कैमूर जिले से प्रारंभ होकर पूरब में किशनगंज तक विस्तृत है। संपूर्ण राज्य कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है।

#बिहार:-
जिला - 38
प्रमंडल - 09
अनुमंडल - 101
लोकसभा सीट - 40
राज्यसभा सीट - 16
विधानसभा - 243
विधान परिषद - 75

No comments: