Saturday 1 February 2020

शकरकंद के लाजवाब फायदे गुण उपयोग और नुकसान |

🍂#शकरकंद के लाजवाब फायदे गुण उपयोग और नुकसान | 

🥀#शकरकंद क्या है? 

🌷सर्दियां शुरू होते ही बाजार में तरहतरह की सब्जियां, फल और कंदमूल आने लगते हैं। सर्दियों से बचाव के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं, इन में गरम कपड़ों से ले कर खानेपीने की चीजें भी हैं। अमीर तो जो चाहे वह खरीद कर खा सकते हैं, लेकिन गरीबों को अपने बजट के हिसाब से खर्च करना पड़ता है। हम आप को बता रहे हैं, ऐसी ही एक चीज जिसे गरीब भी आसानी से खरीद कर खा सकते हैं और सर्दियों में अपने शरीर को गरम रख सकते हैं।

🌻हम बात कर रहे हैं शकरकंद की, जिसे स्वीट पोटैटो भी कहा जाता है। यह ऊर्जा का खजाना है। अकसर लोग इसे आलू से जोड़ कर देखते हैं, लेकिन पोषक तत्त्वों और सेहत के लिहाज से इस के कई फायदे हैं। शकरकंद खाने में मजेदार तो होता ही है, साथ ही काफी फायदेमंद भी है।

🍃शकरकंद का इस्तेमाल सर्दियों में बहुत मुफीद होता है। सर्दियों में कंदमूल ज्यादा फायदेमंद रहते हैं, क्योंकि ये शरीर को गरम रखते हैं। इसलिए सर्दी के मौसम में शकरकंद खाना सेहत के लिए फायदेमंद है।

💐शकरकंद के गुण और उपयोग :

🍁 शकरकन्द को व्रत (उपवास) में फलाहार व साग के रूप में सेवन किया जाता है। शकरकन्द खून को बढ़ाता है। शरीर को मोटा करता है तथा वीर्यशक्ति को भी बढ़ाता है। शकरकन्दी को आग की भट्टी में सेंककर खानें से वह और अधिक मधुर (मीठी) लगती है। इसको शक्कर के साथ खाने से अधिक लाभ होता है। बैंगन और शकरकन्द का साग स्वादिष्ट बनता है। शकरकन्द के साग में बैंगन मिलाने से इसका वायुकारक और गरिष्ठता का दोष कम हो जाता है।

शकरकन्द को सुखाकर बनाया हुआ आटा व्रत में लाभदायक होता है। शकरकन्द को उबालकर, दूध में मसलकर सेवन किया जा सकता है। शकरकन्द के पत्ते बहुत पौष्टिक माने जाते हैं। इसके कोमल पत्तों की सब्जी भी बनाई जाती है। शकरकन्द से सिरप-सिरका, आटा, स्टार्च, औद्योगिक उपयोगार्थ, अल्कोहल, पेक्टिन आदि कई वस्तुऐं बनती है।स्नेहा समूह

🌹वैज्ञानिकों के अनुसार शकरकंद में पोषक तत्व :

🥀शकरकन्द में 16 प्रतिशत स्टार्च और 4 प्रतिशत शर्करा होती है, अर्थात् शकरकन्द के 20 प्रतिशत भाग से अल्कोहल बन सकता है। शकरकन्द में विटामिन `ए´, कैल्सियम, फॉस्फोरस, सोडियम, पोटाशियम, लौह और अल्पमात्रा में विटामिन `सी´ होता है। आलु की तुलना में शकरकन्द में कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम और विटामिन `ए´ के तत्त्व ज्यादा मात्रा में होते हैं। कुछ चीजों में शकरकन्द आलू से अधिक लाभकारी होता है।आइये जाने 

🍂शकरकंद के फायदे : 

1🌻- हड्डियों की मजबूती
शकरकंद विटामिन ‘डी’ का एक अच्छा सोर्स है। यह दांतों, हड्डियों, त्वचा और नसों की बढ़ोतरी और मजबूती के लिए जरूरी है। शकरकंद विटामिन ‘ए’ का भी काफी अच्छा माध्यम है। इस के इस्तेमाल से शरीर की 90 फीसदी तक विटामिन ‘ए’ की पूर्ति होती है।

💐2-आयरन का अच्छा श्रोत
शकरकंद में भरपूर आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में ऐनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता। शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

🌹3-किडनी के लिए लाभदायक
शकरकंद पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। यह नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए जरूरी है। साथ ही किडनी को भी स्वस्थ रखने में। यह खास योगदान देता है।

🌻4-प्रदर रोग को दूर करने वाला
✦शकरकन्द और जिमीकन्द बराबर मात्रा में लेकर छाया में सुखा लें। और इसको पीसकर बारीक चूर्ण बना लें। इसे 5-6 ग्राम तक ताजे पानी के और बकरी के दूध के या अशोका की छाल के काढे़ में शहद मिलाकर कर सेवन करने से सभी प्रकार के प्रदर में लाभ होता है।

✦शकरकन्द का छाया में सुखाया हुआ बारीक चूर्ण 3-5 ग्राम की मात्रा में गर्म दूध के साथ सेवन करने से प्रदर रोग में लाभ मिलता है।

🌻5-खून बढ़ाने वाला
✦रोजाना शकरकंदी खाने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ जाती है और शरीर मोटा-ताजा बनता है।

🌻6-बल वर्धक
✦शकरकंदी का सेवन करने से बलवीर्य शक्ति बढ़ जाती है।
✦शकरकंदी को चीनी के साथ खाना ज्यादा उपयोगी होता है।

🍁7-सुन्दरता बढ़ाने
शकरकंद में आयरन, फोलेट, कौपर, मैगनीशियम, विटामिन्स आदि होते हैं। इसे खाने से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़तीं। इस में मौजूद विटामिन ‘सी’ त्वचा के लीये बहोत लीभदायी है ।

8. शकरकंद में कैलोरी और स्टार्च की सामान्य मात्रा होती है। वहीं, सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इसमें न के बराबर रहती है। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन और लवण भरपूर पाए जाते हैं।

9. शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है। अगर इस अमीनो एसिड की मात्रा बढ़ने पर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

10. शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है। यह विटामिन दांतों, हड्ड‍ियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती के लिए आवश्यक होता है।

11. शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। आयरन की कमी से हमारे शरीर में एनर्जी नहीं रहती, रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है और ब्लड सेल्स का निर्माण भी ठीक से नहीं होता. शकरकंद आयरन की कमी को दूर करने में मददगार रहता है।

12. शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में भी फायदेमंद होता है।

13. शकरकंद विटामिन ए का बहुत अच्छा माध्यम है। इसके सेवन से शरीर की 90 प्रतिशत तक विटामिन ए की पूर्ति हो जाती है।

14. शकरकंद पोटैशियम का एक बहुत अच्छा माध्यम है। यह नर्वस सिस्टम की सक्रियता को सही बनाए रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही किडनी को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
जिस प्रकार शकरकंद सेहत का खजाना है उसी प्रकार स्वाद से भरपूर होता है। रोज खाये पर मात्रा बहुत अधिक नहीं होना चाहिए।

No comments: