Wednesday 19 February 2020

19 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*19 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ*

● 1389 - दिल्ली के सुल्तान गयासुद्दीन तुग़लक़ द्वितीय की हत्या हुई।
● 1570 - फ़्रांसीसी सेना की मदद से एंजाऊ के ड्यूक ने दक्षिणी नीदरलैंड पर हमला किया।
● 1618 - वेनिस शांति संधि के तहत वेनिस और आस्ट्रेलिया का युद्ध समाप्त हुआ।
● 1630 - शिवाजी का जन्म जुन्नेर में हुआ।
● 1674 - ब्रिटिश फ़ौजें डच युद्ध से हट गईं।
● 1807 - तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुँचे।
● 1891 - अमृत बाज़ार पत्रिका का प्रकाशन दैनिक के रूप में हुआ।
● 1895 - हिन्दी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ।
● 1915 - गोपाल कृष्ण गोखले का निधन।
● 1959 - साइप्रस की स्वतंत्रता के बारे में यूनान, तुर्की और ब्रिटेन के बीच एक समझौता हुआ।
● 1963 - सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफ़ी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ।
● 1978 - प्रसिद्ध गायक पंकज मलिक का निधन हुआ।
● 1989 - लेबनान में गृहयुद्ध समाप्त करने के उद्देश्य से मुस्लिम और ईसाई नेता अरब लीग से बातचीत करने कुवैत गए।
● 1991 - प्रदर्शनकारियों ने रोमानिया के राष्ट्रपति इयान इलूफू के इस्तीफ़े की मांग की।
● 1993 - हैतो के पास समुद्र में 1500 यात्रियों सहित एक जहाज़ डूबा।
● 1997 - चीनी राजनीति के शिखर पुरुष देंग थ्याओं फिंग का निधन।
● 1999 - डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई।
● 2001 - ब्राजील की जेलों में दंगे, 8 मरे, 7000 लोगों को क़ैदियों ने बंधक बनाया, तालिबान लादेन के प्रत्यर्पण को तैयार।
● 2000 - तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना।
● 2003 -
       ❒ इंडोनेशिया की संसद ने जून 2004 में होने वाले आम चुनाव में हर पार्टी को 30 फीसदी टिकट महिला उम्मीदवार को देने संबंधी व्यवस्था दी।
       ❒ संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख़ व उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा।
2004 - कीटनाशकों और औद्योगिक रसायनों पर प्रतिबंध लगाने वाली स्टॉकहोम संधि का विश्व के 50 से ज़्यादा देशों द्वारा अनुमोदन।
2006 - पाकिस्तान ने हत्फ़ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया।
● 2007 -
       ❒ भारत-बांग्लादेश में आतंकवाद का मुकाबला करने पर सहमति बनी।
       ❒ गाड़ी नंबर 9001 अप अटारी स्पेशल समझौता एक्सप्रेस में विस्फोट के बाद लगी आग में 68 यात्री मारे गए।
● 2008-
       ❒ संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान प्रदान किया गया।
       ❒ पाकिस्तान में हुए आम चुनाव में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को करारी शिकस्त मिली। फ़िदेल कास्त्रो ने क्यूबा के राष्ट्रपति का पद तथा सैन्य प्रमुख का पद छोड़ा।
● 2009- केन्द्र सरकार ने उस विधेयक को समाप्त करने का निर्णय किया जिसमें 47 उत्कृष्ट शैक्षिक संस्थानों को आरक्षण के दायरे से बाहर रखने की व्यवस्था की गई थी।

*19 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति*
● 1473 - निकोलस कॉपरनिकस - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे।
● 1630 - छत्रपति शिवाजी महाराज महानतम मराठा शासक और गुरिल्ला युद्ध के जन्म दाता।
● 1717 - डेविड गैरिक - अंग्रेज़ अभिनेता तथा मंच संचालक थे।
● 1930 – के विश्वनाथ - दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक
● 1964 - सोनू वालिया - फ़िल्म अभिनेत्री
● 1898 - गोकुलभाई भट्ट - राजस्थान के प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा समाज सेवक।

*19 फ़रवरी को हुए निधन*
● 1915 - गोपाल कृष्ण गोखले, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी, विचारक एवं सुधारक
● 1956 - नरेन्द्र देव - भारत के प्रसिद्ध विद्वान, समाजवादी, विचारक, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त।
● 1978 - पंकज मलिक - बांग्ला और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गायक, संगीतकार और अभिनेता।
● 2010- निर्मल पांडे - फ़िल्म अभिनेता

No comments: