Friday 21 February 2020

1857 के विद्रोह पर कथन (Statement )

📓1857 के विद्रोह पर कथन (Statement )📓

 *पण्डित जवाहर लाल नेहरू* 👉" 1857 का विद्रोह मात्र एक सैनिक विद्रोह नही था, बल्कि यह एक स्वतन्त्रता के लिए भारतीयों का आन्दोलन था ।"

 *बेंजामिन डिजरैली*  (ब्रिटेन के कंजरवेटिव पार्टी के नेता ) 👉" 1857 की क्रान्ति एक राष्ट्रीय विद्रोह था न कि सैनिक विद्रोह।"

 *वी. डी. सावरकर* 👉 " 1857 का महान जन विप्लव भारत का स्वतन्त्रता संग्राम था ।"

 *सर जेम्स आउट्रम* 👉"यह क्रान्ति मात्र हिन्दू और मुस्लिमों की षडयंत्र का परिणाम थी ।"

 *एस .एन. सेन* 👉 "1857  का विद्रोह प्रारम्भ में सैनिक विद्रोह था, परन्तु बाद में इसका स्वरूप राजनैतिक हो गया ।"

 *एल. ई. आर. रीस* 👉 "यह विद्रोह ईसाई धर्म के विरुद्ध एक धर्मयुद्ध था ।"

 *टी. आर. होम्स* 👉"1857 का गदर बर्बरता और सभ्यता के बीच एक युद्ध था ।"

 *अशोक मेहता* 👉"1857 की क्रान्ति एक राष्ट्रीय विद्रोह था ।"

 *आर. सी. मजूमदार* 👉कुल मिलाकर इस निष्कर्ष से बचना मुश्किल है कि तथाकथित "प्रथम राष्ट्रीय  स्वतन्त्रता संग्राम न तो प्रथम था न राष्ट्रीय था और न ही स्वतन्त्रता का  संग्राम ।"

 *पर्सीवल स्पीयर* 👉"यह राजनीतिक दृष्टि से वस्तुत: पुराने रूढिवादियों का अन्तिम प्रयास था, जिसे स्वतन्त्रता के लिए प्रथम प्रयास कहना अराजकतावाद होगा ।"

 *जान ब्रुस नार्टन* 👉"1857 का विद्रोह सैनिक विद्रोह नही अपितु नागरिक विद्रोह था । "

 *मौलाना अबुल कलाम आजाद*👉 " 1857 का विद्रोह राष्ट्रीय विद्रोह था न कि धार्मिक, क्योंकि इसमें हिन्दू और मुसलमान दोनों एकजुट होकर लड़े थे ।"

             🔰🔰

No comments: