Wednesday 22 January 2020

क्रिसमस ट्री (Christmas Tree)

क्रिसमस ट्री (Christmas Tree)
* क्रिसमस ट्री एक सजा हुआ सदाबहार शंकुधारी वृक्ष होता है यह वास्तविक या नकली भी हो सकता है
* ये वृक्ष ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहार क्रिस्मस के अवसर पर तैयार किया जाता है
* इसे सजाने के लिए मोमबत्तियों, फूल, विद्युत लड़ियों की झालरों, उपहार (गिफ़्ट्स), घंटियों और कई अन्य प्रकार की साज सज्जा से सजाया जाता है
* सदाबहार क्रिसमस वृक्ष डगलस, बालसम या फर का पौधा होता है जिस पर क्रिसमस के दिन बहुत सजावट की जाती है
* अनुमानतः इस प्रथा की शुरुआत प्राचीन काल में मिस्रवासियों, चीनियों या हिबू्र लोगों ने की थी
* यूरोपवासी सदाबहार पेड़ों से घरों को सजाते थे ये लोग इस सदाबहार पेड़ की मालाओं, पुष्पहारों को जीवन की निरंतरता का प्रतीक मानते थे उनका विश्वास था कि इन पौधों को घरों में सजाने से बुरी आत्माएं दूर रहती हैं
* आधुनिक क्रिसमस ट्री की शुरुआत पश्चिम जर्मनी में हुई
* क्रिसमस ट्री की कहानी प्रभु यीशु मसीह के जन्म से है जब उनका जन्म हुआ तब उनके माता पिता मरियम एवं जोसेफ को बधाई देने वालो ने, जिनमें स्वर्गदूत भी थे, एक सदाबहार फर को सितारों से रोशन किया था तब से ही सदाबहार क्रिसमस फर के पेड़ को क्रिसमस ट्री के रूप में मान्यता मिली
* कुछ इतिहासकारो का मानना है कि जगमगाते -चमकते क्रिसमस का संबध मार्टिन लूथर से था मार्टिन लूथर ने छोटे हर भरे पौधों से जलती हुयी मोमबत्ती लगा दी ताकि लोगो को स्वर्ग की रोशनी की ओर प्रेरित कर सके
* सबसे सजा हुआ क्रिसमस का पेड़ 1510 ईस्वी में Latvia में रिगा शहर में देखा गया था
* इंग्लैंड में प्रिंस अलबर्ट ने 1841 ई. में विडसर कैसल में पहला क्रिसमड ट्री लगाया था
* क्रिसमस ट्री का पहला प्रिंटेड reference 1531 में जर्मनी में देखा गया था
* 25 दिसम्बर से पहले क्रिसमस की जो सबसे अहम् तैयारी है उनमें एक क्रिसमस ट्री की सजावट भी है बड़े-बच्चे-बुजुर्ग सभी क्रिसमस वृक्ष की सजावट में जुट जाते हैं
* क्रिसमस ट्री पर छोटी-छोटी मोमबत्तियां लगाने का प्रचलन 17वीं शताब्दी से शुरू हो गया था
* माना जाता है कि इसे घर में रखने से बुरी आत्माएं दूर होती हैं तथा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है
* सामान्य रूप से विश्व के यूरोपीय देशो बेल्जियम, नार्वे, स्वीडन तथा हॉलैंड में तो भुत भगाने के लिए क्रिसमस के पेड़ की टहनियों का उपयोग किया जाता था
* क्रिसमस ट्री को इंग्लैंड में लोग कीसी के जन्मदिन ,विवाह या किसी परिजन की मृत्यु हो जाने पर भी उसकी स्मृति में रोपते है
* लगभग 1 लाख लोगो को फुल टाइम या पार्ट टाइम Christmas tree industry से रोजगार मिलता है
* अमेरिका में 15 हजार से ज्यादा क्रिसमस tree farms है जहा 3.5 करोड़ से ज्यादा Christmas trees पौधे है
* सबसे लोकप्रिय क्रिसमस ट्री Scotch pine, Douglas fir, noble fir, Fraser fir, balsam fir, Virginia pine and white pine है
* विश्व में 80% से ज्यादा कृतिम क्रिसमस ट्री चीन बनाता है

No comments: