Sunday 4 November 2018

यूपीटीईटी डेली स्टडी बाईट

"यूपीटीईटी डेली स्टडी बाईट"

हिंदी भाषा विकास का शिक्षा-शास्त्र:
1. हिन्दी साहित्य के इतिहास के संबंध में ‘मोडर्न वरनाक्यूलर लिटरेचर ऑफ़ हिन्दोस्तान’ किसने लिखा है?

Ans:- जोर्ज अब्राहम ग्रियसरन

2. सूफी संतों की शैली है|

Ans:- मसनवी

3. सौ अजान एक सुजान’ के रचनाकार का नाम है?

Ans:- बालकृष्ण भट्ट

4. हिन्दी भाषा में कितनी बोलियाँ हैं?

Ans:- हिन्दी भाषा में 18 बोलियाँ हैं हिन्दी की बोलियों में प्रमुख हैं- अवधी, ब्रजभाषा, कन्नौजी, बुंदेली, बघेली, भोजपुरी, हरयाणवी, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, मालवी, झारखंडी, कुमाउँनी, मगहीआदि।

5. ‘सूरसागर’ किस भाषा की रचना है?|

Ans:- ‘सूरसागर’ ब्रज भाषा की रचना है।

6. बच्चों की पठन कुशलता का विकास करने में सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है ?

Ans:- अर्थ की अपेक्षा उच्चारणगत शुद्धता पर विशेष ध्यान देना।

7. सूत्र विधि एवं पुस्तक विधि किस विधि की प्रणाली है?

Ans:- निगमन विधि

8. प्राथमिक स्तर पर भाषा की पाठ्य-पुस्तकों में किस तरह की रचनाओं को स्थान दिया जाना चाहिए ?

Ans:-ऐसी रचनाएँ जो बच्चों के परिवेश से जुड़ी हों और जिनमें भाषा की अलग-अलग छटाएँ हों।

9. समावेशी-शिक्षा के संदर्भ में भाषा-शिक्षण के लिए अनिवार्य है?

Ans:- विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का उपयोग।

10. पहली कक्षा में पढ़ने वाली अंकिता अक्सर ‘ड़’ वाले शब्दों को गलत तरीके से बोलती है। आप क्या करेंगे?

Ans:- स्वयं ‘ड़’ वाले शब्दों को सहज भाव से उसके समक्ष प्रस्तुत कर उससे धैर्यपूर्वक बोलने का अभ्यास कराएँगे।

No comments: