Saturday 10 November 2018

10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

*10 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1785 – हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1793 – फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।
1799 – फ़्रांस में ब्रोमर नामक विद्रोह हुआ
1847 – आयरलैंड के दक्षिणी तट पर पानी के जहाज स्टीफन व्हिटनी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 लोगों की मौत हुई।
1885 - गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1912 – मोरक्को, फ़्रांस तथा स्पेन का उप-निवेश बना। इससे पहले यह देश रुस, इटली तथा उसमानी शासन के अधीन था।
1918 – जर्मनी के शासक विलहेम द्वितीय हॉलैंड भाग गये।
1940 – बुखारेस्ट, रोमानिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 1000 से अधिक लोग मारे गए।
1950 - अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1951 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
1964 – लियोनिड ब्रेजनेफ़ सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए।
1970 – चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया।
1978 – रोहिणी खांडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।
1983 - बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
1986 – बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया।
1989 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।
1994 - पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
1994 – ईराक ने आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाने की उम्मीद से कुवैत की सीमा को मान्यता दी।
1995 - न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1995 – नाइजीरिया की सरकार ने मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो-वीवा को फाँसी दी।
1997 - चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2000 - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
2001 - भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2002 - आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
2004 - झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
2005 - चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
2005 - जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
2006 - कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
2007 - एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
2008 – मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद लैंडर से संचार बंद हो जाने पर नासा ने फीनिक्स मिशन को समाप्त कर दिया।
2008 - भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2008 - भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
2008 - सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
2012 – तुर्की में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोग मारे गये।

*10 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*

1483 - मार्टिन लूथर - ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले।
1610 – सत्रहवीं शताब्दी के प्रख्यात चित्रकार जेरारडो का हॉलैन्ड के हेग नगर में जन्म हुआ।
1848 – भारतीय शिक्षाविद और राजनेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ।
1909 - जॉनी मार्क्स - अमेरिकी संगीतकार और गीतकार।
1920 - दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक ।

*10 नवंबर को हुए निधन👉*

1240 - इबने अरबी - अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
1908 - कनाईलाल दत्त - भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
1931 - गंगाप्रसाद अग्निहोत्री - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1970 - फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।
1982 – सोवियत संघ के नेता लियोनिड ब्रेज़नेव की मौत हुई। ब्रेज़नेव ने सोवियत संघ पर 20 वर्षों तक शासन किया था।
1995 - फजल ताबिश - भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
2013 -विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।

*10 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

🔅 _विश्व परिवहन दिवस ।_
🔅 _श्री विश्वामित्र जयन्ती (कन्फर्म नहीं) ।_
🔅 _शान्ति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस।_

No comments: