Sunday 7 October 2018

5 अक्टूबर करेंट अफेयर्स एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा हूं

5 अक्टूबर करेंट अफेयर्स एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा हूं
.......  .....….....
•    भारत और जिस देश ने सैन्य सहयोग, विशेषकर रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं- कज़ाकिस्तान

•    अंतर्राष्ट्रीय भारतीय विज्ञान उत्सव 2018 उत्तर प्रदेश के जिस शहर में 5 अक्टूबर 2018 को शुरू हुआ- लखनऊ

•    वेस्टइंडीज के खिलाफ राजकोट में जारी पहले टेस्ट में 04 अक्टूबर 2018 को विराट कोहली ने कप्तान के तौर पर अपना इतना अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरा कर लिया हैं-30वां

•    दक्षिण कोरिया की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति ली म्यूंग-बाक को भ्रष्टाचार का दोषी ठहराते हुए जितने साल जेल की सज़ा सुनाई है-15 साल

•    हिग्स बोसॉन कण को 'द गॉड पार्टिकल' का नाम देने वाले जिस नोबेल पुरस्कार विजेता का 96 वर्ष में निधन हो गया है- लियोन लीडरमैन

•    हाल ही में सरकार द्वारा यात्री के चेहरे और बायोमैट्रिक से एयरपोर्ट पर इंट्री करने की सुविधा जारी की गई. इस सुविधा का नाम है – डिजी यात्रा

•    भारत की यात्रा पर आये रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इतने समझौतों पर हस्ताक्षर किये – आठ

•    भारतीय मूल की वह अधिकारी जिसे हाल ही में ट्रम्प प्रशासन द्वारा अमेरिकी परमाणु विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया – रीता बरनवाल

•    वर्ष 2018 के नोबल शांति पुरस्कार के लिए इस यजीदी दुष्कर्म पीड़िता को संयुक्त रूप से कांगो के डॉ मुकवेगे के साथ चयनित किया गया है – नदिया मुराद

•    भारतीय कानूनी सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में इन्हें नियुक्त किया गया है – मदन भीमराव

No comments: