Thursday 11 October 2018

डेली का डोज़ 10 अक्टूबर

डेली का डोज़ 10 अक्टूबर
1. हाल ही में इस राज्य द्वारा मुख्यमंत्री सशक्त किसान योजना तथा मुख्यमंत्री कृषि समूह योजना लॉन्च की गई?
a. असम
b. अरुणाचल प्रदेश
c. सिक्किम
d. नागालैंड
2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में किस देश की यात्रा के दौरान उस देश को दो करोड़ अमेरिकी डॉलर का अनुदान दिया गया तथा नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये?
a. कजाकिस्तान
b. ताजिकिस्तान
c. ईरान
d. तुर्की

3. हाल ही में रैपिड एक्शन फ़ोर्स की पांच नई बटालियनों के गठन की घोषणा की गई. इन बटालियनों के बाद देश में आरएएफ की कुल कितनी बटालियनें हो जायेंगी?
a. 12
b. 13
c. 14
d. 15
4. हाल ही में किस राज्य ने आतंकवाद निरोधक बल ‘कवच’ का गठन किया है?
a. मध्य प्रदेश
b. हरियाणा
c. राजस्थान
d. उत्तर प्रदेश
5. भारत के किस शहर में हाल ही में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि की गई है?
a. लखनऊ
b. चेन्नई
c. पटना
d. जयपुर
6. हाल ही में किस राज्य के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले संविधान पीठ के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है?
a. केरल
b. कर्नाटक
c. तमिलनाडु
d. पंजाब
7. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कंपनियों के लिए 2017-18 का आयकर रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर से बढ़ाकर कितने अक्टूबर कर दी?
a. 25 अक्टूबर
b. 28 अक्टूबर
c. 31 अक्टूबर
d. 20 अक्टूबर
8. हाल ही में किस देश ने अपने युद्धपोत से विश्व युद्ध-II का प्रतीक 'उगते सूर्य' वाला झंडा हटाने की दक्षिण कोरिया की मांग को खारिज किया है और इंटरनैशनल फ्लीट रिव्यू (नौसेना अभ्यास) से हट गया है?
a. नेपाल
b. चीन
c. भारत
d. जापान
9. चीन और किस देश के बीच व्यापार युद्ध के गहराने और बीजिंग की ओर से दक्षिण चीन सागर में सैन्य मौजूदगी में वृद्धि करने को लेकर बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने बीजिंग में मुलाकात की?
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. रूस
d. इराक
10. किस राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में निर्माण कुसुम योजना को लांच किया?
a. पंजाब
b. झारखण्ड
c. ओडिशा
d. तमिलनाडु
उत्तर:
1.b. अरुणाचल प्रदेश
विवरण: अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में राज्य में मुख्यमंत्री सशक्त किसान योजना तथा मुख्यमंत्री कृषि समूह योजना लॉन्च की गई.
2.b. ताजिकिस्तान
विवरण: भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में ताजिकिस्तान के राष्ट्रपति इमामोली रहमान के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता आयोजित की गई. इस बैठक में दोनों देशों ने नौ द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये.
3.d. 15
विवरण: भारत के अर्धसैनिक बल रैपिड एक्शन फ़ोर्स (आरएएफ) की पांच नई बटालियनों के गठन की घोषणा की गई है. ऐसा करने पर देश में आरएएफ की कुल बटालियनों की संख्या 15 हो जाएगी.
4.b. हरियाणा
विवरण: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 08 अक्टूबर 2018 को घोषणा की कि हरियाणा सरकार आतंकवाद निरोधक बल (एटीएफ) का गठन करेगी. इस बल का नाम ‘कवच’ रखा जायेगा.
5.d. जयपुर
विवरण: राजस्थान की राजधानी जयपुर में 22 लोगों में ज़ीका वायरस का संक्रमण पाया गया है. इसके बाद पीएमओ ने स्वास्थ्य मंत्रालय से इस बारे में विस्तृत रिपार्ट मांगी है.
6.a. केरल
विवरण: केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले संविधान पीठ के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की गई है.
7.c. 31 अक्टूबर
विवरण: केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कंपनियों के लिए 2017-18 का आयकर रिटर्न और ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर कर दी.
8.d. जापान
विवरण: जापान ने अपने युद्धपोत से विश्व युद्ध-II का प्रतीक 'उगते सूर्य' वाला झंडा हटाने की दक्षिण कोरिया की मांग को खारिज किया है और इंटरनैशनल फ्लीट रिव्यू (नौसेना अभ्यास) से हट गया है.
9.a. अमेरिका
विवरण: चीन और अमेरिका के बीच व्यापार युद्ध के गहराने और बीजिंग की ओर से दक्षिण चीन सागर में सैन्य मौजूदगी में वृद्धि करने को लेकर बढ़ते तनाव के बीच दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने बीजिंग में मुलाकात की.
10.c. ओडिशा
विवरण: ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में निर्माण कुसुम योजना को लांच किया, इस योजना के द्वारा निर्माण क्षेत्र में कार्यरत्त कामगारों के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी.

No comments: