Wednesday 22 August 2018

राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन

राष्ट्रीय स्वतन्त्रता आन्दोलन

11. 'गदर पार्टी' के संस्थापक कौन थे? – लाला हरदयाल
12. 'साइमन कमीशन' भारत में कब आया? – 1927 ई.
13. बंगाल का पहला विभाजन कब हुआ था? – 1905 ई.
14. वीर सावरकर ने किस संस्था की स्थापना की थी? – अभिनव भारत
15. किसने कहा था 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूँगा' (Give me your blood, I will give you freedom)? – सुभाष चन्द्र बोस
16. राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान 'बहिष्कृत भारत' नामक विचार पत्र किसने निकाला था? – बी. आर. अम्बेडकर
17. राष्ट्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान ब्रिटिश सरकार द्वारा आयोजित गोलमेज सम्मेलनों की श्रृंखला में महात्मा गांधी ने किस एक में भाग लिया था? – द्वितीय गोलमेज सम्मेलन
18. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कराची अधिवेशन, 1931 की अध्यक्षता किसने की थी? – सरदार वल्लभभाई पटेल
19. 12 मार्च, 1930 को महात्मा गांधी ने कौनसा आन्दोलन प्रारम्भ किया था? – सविनय नागरिक अवज्ञा आन्दोलन (Civil disobedience Movement)
20. 1942 में किस ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने क्रिप्स मिशन भारत भेजा? – विंस्टन चर्चिल
11. महात्मा गांधी का लोक सत्याग्रह (Mass Movement) का प्रथम प्रयोग कहाँ किया गया है? – चम्पारण (बिहार) में
12. भारतीय राष्ट्रीय काँग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी? – श्रीमती ऐनी बेसेंट
13. भारत के उदारवादी नेताओं में किसे 'A silvered Tongued Orator' कहा जाता है? – गोपाल कृष्ण गोखले
14. अंग्रेजों द्वारा बंगाल विभाजन (Partition of Bengal) का वास्तविक कारण क्या था? – बंगाल में राष्ट्रीयता के बढ़ने को रोकना
15. 1946 में नेवी (Navy) ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध खुला विद्रोह कहाँ किया था? – बम्बई (मुम्बई) में
16. किस एक के अन्तर्गत भारत में ब्रिटिश शासन का अन्त हुआ? – भारत स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 (Indian Independence Act, 1947) के अन्तर्गत
17. 'The Prophet of India Nationalism and Father of Modern India' किसे कहा जाता है? – राज राममोहन राय को
18. नीति निर्देशक सिद्धान्तों (Directive Principles) के विषय में किसने कहा था–'a cheque payable at the convenience of the Bank'? – के. टी. शाह
19. किस प्रमुख नेता ने 1917 के चम्पराण सत्याग्रह का विरोध किया, क्योंकि यह महात्मा गांधी की अध्यक्षता में चलाया जा रहा था? – एन. जी. रंगा
20. काँग्रेस के किस प्रमुख नेता ने 'माउण्टबेटेन प्लान' को अस्वीकार किया था? – मौलाना अबुल कलाम आजाद
11. गांधीजी का 'डांडी मार्च' किस आन्दोलन से सम्बन्धित था? – सविनय अवज्ञा आन्दोलन
12. 1857 के विद्रोह में बिहार में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था? – कुँवर सिंह
13. चौरी–चौरा काण्ड के कारण कौनसा आन्दोलन वापस लेना पड़ा था? – असहयोग आन्दोलन
14. 1930 में चटगाँव को मुक्त कराने में प्रमुख भूमिका किसकी मानी जाती है? – सूर्यसेन
15. 1857 के राष्ट्रीय विप्लव को कुचलने में किस बाहरी ताकत ने अंग्रेजों की सहायता की थी? – नेपाल ने
16. किसने कहा था–'कांग्रेस की आवाज जनता की आवाज नहीं है?' – फिरोजशाह मेहता
17. यह किसका कथन है 'इस विशाल देश में कोई प्रगति सम्भव नहीं है जब तक कि हिन्दू तथा मुसलमान दोनों मिलकर एक न हो जाएं?' – एम. जी. रानाडे
18. पूना समझौते का प्रमुख लक्ष्य क्या था? – निचली जातियों का पृथक् प्रतिनिधित्व
19. लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने वाली क्रान्तिकारी कौन थे? – रासबिहारी बोस
20. काकोरी रेल डकैती काण्ड कब हुआ था? – 9 अगस्त, 1925

           

No comments: