Thursday 23 August 2018

डेली करेंट अफेयर्स : 23 अगस्त

डेली करेंट अफेयर्स : 23 अगस्त

1. किस पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता का 22 अगस्त 2018 को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया?
a. गुरुदास कामत
b. रामलाल राही
c. अशोक तंवर
d. कपिल सिब्बल

2. तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में कितने प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है?
a. 10%
b. 5%
c. 15%
d. 12%

3. अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने किस अफ्रीकी देश में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान 'लोथागम नॉर्थ पिलर साइट' का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है?
a. रवांडा
b. सूडान
c. केन्या
d. अंगोला

4. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बीजेपी नेता और पूर्व सांसद लालजी टंडन को किस राज्य का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं?
a. बिहार
b. झारखण्ड
c. पंजाब
d. उत्तर प्रदेश

5. किस राज्य सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ' रखने का फैसला किया है?
a. बिहार सरकार
b. उत्तर प्रदेश सरकार
c. पंजाब सरकार
d. दिल्ली सरकार

6. निम्न में से किस पूर्व सेना प्रमुख को 17 अगस्त 2018 को अमेरिका के 'लीजन ऑफ मेरिट' सम्मान से सम्मानित किया गया है?
a. विजय कुमार सिंह
b. बिक्रम सिंह
c. दलबीर सिंह सुहाग
d. इनमें से कोई नहीं

7. किस अन्तरिक्ष एजेंसी ने भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि की है?
a.    इसरो
b.    नासा
c.    रौसकॉसमॉस
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

8. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हाल ही में किसे जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया?
a.    कप्तान सिंह सोलंकी
b.    तथागत रॉय
c.    सत्यपाल मलिक
d.    लालजी टंडन

9. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में बिहार का राज्यपाल बनाया गया है?
a.    आलोक चतुर्वेदी
b.    अजीत कुमार
c.    देवेन्द्र वर्गीज़
d.    लालजी टंडन

10. निम्नलिखित में से किस राज्य ने सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान किया?
a.    छत्तीसगढ़
b.    पंजाब
c.    हरियाणा
d.    उत्तराखंड

11. हाल ही में किस नेता ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है?
a.    आशीष खेतान
b.    तेजिंदर सिंह
c.    रवि वर्मा
d.    अमित पाल सिंह

12. निम्नलिखित में से किस महिला खिलाड़ी ने 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल जिताया?
a.    अंजना रानौत
b.    मनु भाकर
c.    राही सरनोबत
d.    सुनीता छाबड़ा

उत्तर:
1. a. गुरुदास कामत
विवरण: पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत का 22 अगस्त 2018 को 63 वर्ष की उम्र में दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया.

2. b. 5%
विवरण: तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में 5% छूट देने की घोषणा की है.

3. c. केन्या
विवरण: अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने अफ्रीकी देश केन्या में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान 'लोथागम नॉर्थ पिलर साइट' का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है.

4. a. बिहार
विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बीजेपी नेता और पूर्व सांसद लालजी टंडन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं.

5. b. उत्तर प्रदेश सरकार
विवरण: उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ' रखने का फैसला किया है.

6. c. दलबीर सिंह सुहाग
विवरण: पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह को 17 अगस्त 2018 को अमेरिका के 'लीजन ऑफ मेरिट' सम्मान से सम्मानित किया गया है.

7. b. नासा
विवरण: नासा ने भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि की है.

8. c. सत्यपाल मलिक
विवरण: सत्यपाल मलिक हिंसाग्रस्त और राजनीतिक तौर पर अस्थिर जम्मू-कश्मीर के नए राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं.

9. d. लालजी टंडन
विवरण: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन को बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

10. b. पंजाब
विवरण: पंजाब कैबिनेट ने सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान लागू करने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी प्रदान की है.

11. a. आशीष खेतान
विवरण: आम आदमी पार्टी में पत्रकार से नेता बने आशुतोष के बाद एक और नेता आशीष खेतान ने पार्टी से इस्तीफा दिया है.

12. c. राही सरनोबत
विवरण: महिला शूटर राही सरनोबत ने बुधवार को 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल जिताया.

No comments: