Saturday 11 August 2018

डेली का डोज़ 11 अगस्त

डेली का डोज़ 11 अगस्त
By #Arvind Chauhan
1. मध्य प्रदेश के निम्न में से किस राष्ट्रीय उद्यान के हाथियों को वीक लांग पिकनिक मिली है?
a.    कान्हा टाइगर रिजर्व
b.    माधव राष्ट्रीय उद्यान
c.    पन्ना राष्ट्रीय उद्यान
d.    इनमें से कोई नहीं

2. किस राज्य सरकार ने भारत के पहले ब्लॉकचेन जिले की स्थापना हेतु टेक महिंद्रा के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
a.    आंध्र प्रदेश
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    तेलंगाना

3. निम्न में से किस देश ने महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का 14 वां संस्करण जीता है?
a.    स्पेन
b.    भारत
c.    नीदरलैंड्स
d.    चीन

4. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्रालय ने मोबाइल ऐप ''निर्यात मित्र'' लॉन्च किया है?
a.    कृषि मंत्रालय
b.    रेल मंत्रालय
c.    गृह मंत्रालय
d.    वाणिज्य मंत्रालय

5. निम्न में से किस उच्च न्यायालय ने राज्य में भीख मांगने को अपराध क्षेत्र से बहार कर दिया है?
a.    दिल्ली
b.    कोलकाता
c.    पटना
d.    मद्रास

6. किस राज्य में हाल ही में ‘लोकतंत्र का त्योहार’ आयोजित किया गया?
a.    कर्नाटक
b.    तेलंगाना
c.    बिहार
d.    केरल

7. निम्नलिखित में से किस भारतीय संस्थान ने आरआईएसईसीआरईईके (RISECREEK) नामक एक देसी चिप विकसित किया है?
a.    आईआईटी बॉम्बे
b.    आईआईटी दिल्ली
c.    आईआईटी मद्रास
d.    इनमें से कोई नहीं

8. विश्व जैव ईंधन दिवस निम्न में से किस दिन को मनाया जाता है?
a.    10 अगस्त
b.    12 अगस्त
c.    8 अगस्त
d.    11 अगस्त

9. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की कितने अतिरिक्त बटालियन बनाने को मंजूरी दे दी हैं?
a.    सात
b.    आठ
c.    दस
d.    चार

10. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और किस देश के बीच कारोबार‍ निदान सहयोग के लिए समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है?
a.    कोरिया
b.    नेपाल
c.    चीन
d.    रूस

उत्तर:

1.a. कान्हा टाइगर रिजर्व

विवरण: मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में हाथियों को वीक लांग पिकनिक मिली है. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन पिछले 7-8 वर्षों से एक दर्जन से अधिक हाथियों की सेवा के लिए ऐसी पिकनिक आयोजित कर रहा है.

2.d. तेलंगाना

विवरण: तेलंगाना सरकार ने हैदराबाद में ब्लॉकचैन जिले की स्थापना के लिए टेक महिंद्रा के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

3.c. नीदरलैंड्स

विवरण: महिला हॉकी विश्वकप 2018 के 14 वें संस्करण में, मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड ने 05 अगस्त 2018 को लंदन में शिखर सम्मेलन में आयरलैंड पर 6-0 की जीत दर्ज की और सभी 32 मैचों में जीत दर्ज की.

4.d. वाणिज्य मंत्रालय

विवरण: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और विमानन सुरेश प्रभु ने नई दिल्ली में “निर्यात मित्र” मोबाइल ऐप लॉन्च किया. ऐप को फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (एफआईईओ) द्वारा विकसित किया गया है.

5.a. दिल्ली

विवरण: दिल्ली हाई कोर्ट ने 8 अगस्त 2018 को राष्ट्रीय राजधानी में भीख मांगने को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया. कोर्ट ने कहा कि इस काम को दंडित करने के प्रावधान असंवैधानिक हैं और उन्हें रद्द किया जाना चाहिए.

6.d. केरल

विवरण: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तिरूवनंतपुरम में केरल विधानसभा की हीरक जयंती समारोह के समापन आयोजन के रूप में ‘लोकतंत्र का त्योहार’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

7.c. आईआईटी मद्रास

विवरण: कंप्यूटर वैज्ञानिकों और आईआईटी-मद्रास की एक छात्र टीम ने यह चिप विकसित कर ली है. इसे परियोजना 'शक्ति' के तहत उत्पादित किया गया है, जिसका नाम 'RISECREEK' है.

8.a. 10 अगस्त

विवरण: विश्व भर में जैव ईंधन दिवस 10 अगस्त 2018 को मनाया गया. पिछले तीन वर्षों से तेल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय विश्व जैव-ईंधन दिवस का आयोजन कर रहा है.

9.d. चार

विवरण: मंत्रिमंडल समिति‍ ने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की चार अतिरिक्त बटालियन बनाने को मंजूरी दे दी है ताकि भारत में आपदा मोचन को मजबूती प्रदान की जा सके.

10.a. कोरिया

विवरण: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारत और कोरिया के बीच कारोबार‍ निदान सहयोग के लिए समझौता-ज्ञापन को मंजूरी दे दी है.

No comments: