Tuesday 10 July 2018

विज्ञान के अजीबो गरीब रोचक तथ्य

विज्ञान के अजीबो गरीब रोचक तथ्य

♦ अमरीका के मध्य-पश्चिम भाग में एक बार भीषण बवंडर आया जो मुर्गियों के एक फार्म के ऊपर से गुजरा। बवंडर की तेज हवा चूजों के सभी पंख उड़ा ले गई।

♦ कभी-कभी इंद्रधनुष रात को भी निकलते हैं। ये मूनबो के नाम से जाने जाते हैं और इनका रंग एकदम सफेद होता है।

♦ अगर उत्तरी और दक्षिणी ध्रुवों पर स्थित पूरी बर्फ पिघल जाए तो सभी महासागरों का जल-स्तर 18० फीट बढ जाएगा।

♦ अमरीका में न्यू हैम्पशायर स्थित पहाड़ ‘ माउंट वाशिंगटन के ऊपर साल में 1०० से अधिक दिनों तक तूफानी हवाएं चलती हैं।

♦ 1556 में आए भूकंपों के दौरान चीन में 8 3० ००० लोग मरे।

♦ वैसे तो बर्फ के पहाड़ आईसबर्ग खारे समुद्रों में तैरते हैं परंतु इनमें से अधिकांश ताजे (मीठे) पानी के बने होते हैं।

♦ बारिश की बूँदों का आकार आंसू की बूँदों जैसा नहीं होता। वे देखने में पकौडी या आटे की लोई जैसी लगती हैं।

♦ नर और मादा हाथी कभी-कभी अपनी खंडों को फंसा कर चलते हैं मानो एक-दूसरे का हाथ पकड़ कर चल रहे हो।

♦ गोरिल्ले पानी से इतना डरते हैं कि वे उसे पीते तक नहीं। उनकी पानी की सारी जरूरत फल और पौधे खाने से पूरी हो जाती है।

♦ जिराफ एक बार में कभी भी एक घंटे से अधिक नहीं सोते।

♦ नौजवान जिराफों की जीभ 18 इंच लंबी और काले रंग की होती है।

♦ हाथी पूरे जीवन भर बढ़ता ही रहता है। अक्सर हाथियों की टोली का सबसे भीमकाय सदस्य ही सबसे बूढ़ा होता है।

♦ टूरोको मैं एक खूबसूरत अफ्रीकी चिड़िया है। उसका लाल रंग बारिश में धुल जाता है।

♦ हवा तब तक आवाज नही करती जब यह किसी वस्तु के विपरीत न चले.

♦ तापमान चाहे कितना भी कम क्यों न हो जाए, गैसोलीन कभी भी नहीं जमता।

♦ वैज्ञानिक आज तक निश्चित नहीं कर पाए हैं, कि डायनासोर का रंग क्या था।

♦ शुक्र ग्रह पर एक दिन पृथ्वी के एक साल से बड़ा होता है।

♦ शुक्र ग्रह का परिपथ 177 डिग्री तक झुक जाता है और Uranus 97 डिगरी तक झुक जाता है।

♦ हर साल हमारे शरीर के लगभग 98 प्रतीशत परमाणु बदल जाते हैं।

♦ गरम पानी ठंडे पानी से ज्यादा भारी होता है।

♦ सौर मंण्डल के सारे ग्रह बृहस्पति में समा सकते है।

♦ “Scientist” शब्द पहली बार 1883 में प्रयोग किया गया था।

♦ आकाश से गिरी हुई बिजली सूर्य से 5 गुना ज्यादा गर्म होती है।

♦ जब अंतरिक्षयात्री अंतरिक्ष से वापिस आते है तब उन की लंम्बाई 2 इंच बढ़ती है

No comments: