Tuesday 10 July 2018

8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

#8 जुलाई 
#ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 8 जुलाई वर्ष का 189 वाँ (लीप वर्ष में यह 190 वाँ) दिन है। साल में अभी और 176 दिन शेष हैं।
8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1497 - वास्को द गामा ने यूरोप से भारत की प्रथम जलयात्रा आरंभ की।

1858 - ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने सांति की घोषणा की थी।
1918 - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
1954 - सतलुज नदी पर निर्मित भाखड़ा नांगल पनबिजली परियोजना पर बनी सबसे बड़ी नहर का प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरूने उद्घाटन किया था।
1975 - में म्यांमार के बगाँ में आए भूकंप में हज़ारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।
1994 - शिमाकी मुकाई जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
1999 - पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का इस्तीफ़ा।
2002 - दक्षिण अफ़्रीका में अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
2003 - सूडान में हुए विमान हादसे में 115 लोग मारे गये।
2005 - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
2008 - पेरिस की सरकार ने बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
2012- असम में भयावह बाढ़ ने विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यानके 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।
8 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
1914 - ज्योति बसु, भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री)
1937 - गिरिराज किशोर - हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक।
1958 - नीतु सिंह, हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री, (काला पत्थर) (दीवार)
1972 - सौरव गांगुली भारतीय क्रिकेट टीम कप्तान
❗️⭕️❗️⭕️❗️⭕️

No comments: