Monday 23 July 2018

सामान्य ज्ञान भास्कर :- 06

सामान्य ज्ञान भास्कर :- 06
( द्वारा नित्या झा )

1. भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु निम्नलिखित में से कौन-सा है? → इन्दिरा प्वाइंट
2. इन्दिरा प्वाइंट को अन्य किस नाम से जाना जाता है? → पारसन प्वाइंट, ला-हि-चिंग, पिगमेलियन प्वाइंट
3. भारत और श्रीलंका को पृथक करने वाला जलडमरूमध्य क्या कहलाता है? → पाक जलसन्धि
4. भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा किस देश के साथ लगती है? → बांग्लादेश
5. भारत की सबसे छोटी स्थलीय सीमा किस देश के साथ लगती है? → भूटान
6. दक्षिण भारत का सर्वोच्च पर्वत शिखर कौन-सा है? → अनाईमुदी
7. आर्यों ने भारत में किस दर्रे से होकर प्रवेश किया था? → खैबर
8. भारत की कौन-सी पर्वत श्रेणी नवीनतम है? → हिमालय
9. प्राय:द्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी कौन-सी है? → गोदावरी नदी
10. नर्मदा नदी का अधिकांश भाग भारत के किस राज्य में होकर बहता है? → मध्य प्रदेश
11. आर्यो ने भारत में किस दर्रे से होकर प्रवेश किया था? → ख़ैबर दर्रा
12. ख़ैबर दर्रा स्थित है? → पाकिस्तान और अफ़गानिस्तान के बीच
13. हिमालय पार की नदियाँ हैं? → ब्रह्मपुत्र, सिन्धु, सतलुज
14. निम्नलिखित में से नदियों की लम्बाई का सही अवरोही क्रम कौन-सा है? → ब्रह्मपुत्र-गंगा-गोदावरी-नर्मदा
15. 'जवाहर सुरंग' नाम किस प्राकृतिक पर्वतीय दर्रे को दिया गया है? → बनिहाल दर्रा
16. निम्नलिखित में से कौन-सा दर्रा पश्चिमी घाट पर्वतमाला में स्थित नहीं है? → पीपली घाट
17. भारत में प्रवाहित होने वाली सबसे बड़ी नदी है? → गंगा
18. गंगा नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है? → पद्मा
19. पीपली घाट दर्रा किस पर्वतीय भाग में स्थित है? → अरावली
20. निम्नलिखित में से कौन-सा पर्वतीय दर्रा लेह को श्रीनगर से जोड़ता है? → ज़ोजिला
21. गंगा एवं ब्रह्मपुत्र की संयुक्त जलधारा किस नाम से जानी जाती है? → मेघना
22. भारत की सबसे अधिक नौगम्य दो नदियाँ हैं? → गंगा और ब्रह्मपुत्र
23. पाल घाट दर्रा निम्नलिखित में से किन दो राज्यों को जोड़ता है? → केरल-तमिलनाडु
24. तुजू दर्रा भारत को किस देश से जोड़ता है? → म्यांमार

No comments: