Sunday 3 June 2018

मध्यकालीन भारत medieval india

अब google पर केवल allsarkariexam ही सर्च करें |

*          * मध्यकालीन भारत*

1. खजुराहों के मंदिर कहाँ स्थित हैं — मध्य प्रदेश
2. हवा महल कहाँ स्थित है — जयपुर
3. बड़ा इमामबाड़ा कहाँ स्थित है — लखनऊ
4. चेतक घोड़ा किससे संबंधित है — राणा प्रताप
5. बीजागणित के क्षेत्र में अपने विशेष योगदान के लिए किसे जाना जाता है — भास्कर
6. सबसे पुराना वाद्य यंत्र कौन-सा है — वीणा
7. किस वृहत मंदिर की आरंभिक कल्पना तथा निर्माण सूर्यवर्मन द्वितीय के राज्य काल में हुआ — अंकोरवाट का मंदिर
8. अमरावती बौद्ध स्तूप कहाँ है — आंध्र प्रदेश में
9. सलहर के युद्ध में मुगल सेना को किसने हराया — शिवाजी ने
10. सलहर का युद्ध कब हुआ था — 1672 ई.
11. किसे ‘रंगीला’ बादशाह कहा जाता है — मुहम्मद शाह
12. भारत का अंतिम मुगल सम्राट बहादुरशाह जफर (द्वितीय) का मकबरा कहाँ स्थित है — रंगून (यंगून), म्यांमार में
13. अहमद शाह अब्दाली ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किए — 8 बार
14. नादिरशाह ने भारत पर आक्रमण कब किया — 1739 ई.
15. शिवाजी के समय कितना राजस्व वसूला जाता था — भू-राजस्व का 33%
16. ‘आगरा की जामा मस्जिद’ का निर्माण किसने कराया — जहाँआरा ने
17. किस सिख गुरु ने फारसी भाषा में जफरनामा लिखा — गुरु गोविंद सिंह
18. गुरु नानक का जीवन परिचय किस सिख गुरु ने लिखा — गुरु अर्जुन देव ने
19. औरंगजेब के शासन काल में बंगाल का नबाब कौन था — मुर्शीद कुली खाँ
20. शिवाजी की मृत्यु कब हुई — 12 अप्रैल, 1680 में
21. औरंगजेब ने ‘बीबी का मकबरा’ का निर्माण कब कराया — 1679 में
22. सामूगढ़ का युद्ध कब हुआ — 1658 में
23. जहाँगीर की पत्नी नूरजहाँ का वास्तविक नाम क्या था — मेहरुनिशा
24. हैदरअली मैसूर के शासक कब बने — 1761
25. नादिरशाह कहाँ का शासक था — ईरान का
26. माधवराव नारायण पेशवा कब बने — 1761 में
27. गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की नींव कब डाली — 1699 ई. में
28. किस गुरु ने विद्रोही मुगल राजकुमार की सहायता धन व मन से की थी — गुरु अर्जुन देव
29. सैय्यद बंधुओं का पतन किसके समय में हुआ — मुहम्मद शाह
30. फर्रुखसियर किसके सहयोग से मुगल बादशाह बना — सैय्यद बंधु
31. भारत पर आक्रमण करने वाले किस ईरानी शासक को ‘ईरान का नेपोलियन’ कहा जाता है — नादिर शाह को
32. किस राज्य के शासक ‘नवाब वजीर’ कहलाते थे — अवध के शासक
33. ‘आदिग्रंथ’ का समायोजन किसने किया — गुरु अर्जुन देव ने

No comments: