Tuesday 19 June 2018

Important question

Q- हाल ही में किस राज्य के स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है?
हरियाणा के स्कूलों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है| इस प्रतिबंध के तहत स्कूल में एंट्री करते ही शिक्षकों को मोबाइल स्कूल हेड के पास जमा करवाने होंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी जिले के शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश जारी किए हैं कि स्कूल मुखिया को स्टाफ के मोबाइल प्रयोग न करने का सर्टिफिकेट देना होगा। अगर सर्टिफिकेट देने के बाद भी स्कूल में कोई शिक्षक मोबाइल का प्रयोग करता मिलता है तो स्कूल मुखिया के खिलाफ विभाग एक्शन ले सकता है।

Q- अमेरिका ने नीली सतह पर 13 सफेद तारों का चित्रण वाला झंडा कब अपनाया था?
अमेरिका ने नीली सतह पर 13 सफेद तारों का चित्रण वाला झंडा 14 जून 1774 में अपनाया था| अमेरिकी क्रांति के दौरान ब्रिटेन के वो उपनिवेश जो बाद में संयुक्त राज्य अमेरिका कहलाए, वे साल 1774 में एकजुट हुए। जिससे कॉन्टिनेंटल कांग्रेस का गठन हुआ था| इसमें एक प्रस्ताव पारित किया गया, उसके मुताबिक झंडे में 13 लाल और सफेद पट्टियां होनी थीं। इसके अलावा संयुक्त राज्य के प्रतीक के तौर पर नीली सतह पर 13 सफेद तारों का चित्रण तय किया गया। इसका आशय था कि ये तारे एक नए नक्षत्र का आगाज करेंगे। इसके बाद झंडे में लकीरों और तारों की संख्या में कई बार तब्दीली की गई। 1818 में अमेरिकी कांग्रेस ने प्रस्ताव पारित किया कि पट्टियों की संख्या में इजाफा नहीं होगा, यानी वो हमेशा 13 ही रहेंगी। पर नया राज्य जुड़ने पर तो झंडे में एक नया तारा जोड़ दिया जाएगा

Q- हाल ही में ड्रैगन बोट फेस्टिवल किस देश में मनाया जा रहा है?
ड्रैगन बोट फेस्टिवल चीन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल प्रतिवर्ष ल्यूनर ईयर के पांचवें महीने के पांचवें दिन चाइनीज विद्वान कु युआन की याद में मनाया जाता है।
Q- डॉ. सी.वी रमन को लेनिन शांति पुरस्कार से कब सम्मानित किया गया था?
डॉ. सी.वी रमन को लेनिन शांति पुरस्कार से 14 जून 1958 को सम्मानित किया गया था| डॉ. सी.वी रमन को लेनिन शांति पुरस्कार से क्रेमलिन में सम्मानित किया गया था|
#NalandaIAS #UPSC#PCS  #Dehradun

No comments: