Thursday 7 June 2018

करेंट_अफेयर्स_क्विज़_५_जून_२०१८

#करेंट_अफेयर्स_क्विज़_५_जून_२०१८

1.  हाल ही में मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
a.    पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
b.    मदन मोहन मालवीय स्टेशन
c.    पं. नेहरु जंक्शन
d.    लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन

2. स्विस बैंक यूबीएस द्वारा कराए गए सर्वे में किस शहर के लोगों को सबसे अधिक मेहनतकश बताया गया है?
a.    पटना
b.    रांची
c.    मुंबई
d.    दिल्ली

3. सोशल मीडिया पर महिलाओं को अभद्र और अशिष्ट रूप में प्रस्तुत करने से रोकने के लिए किस विभाग के अंतर्गत एक केंद्रीय एजेंसी बनाने का निर्णय किया गया है?
a.    राष्ट्रीय महिला आयोग
b.    ग्रामीण महिला विकास मंत्रालय
c.    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
d.    महिला रोजगार कल्याण विभाग

4. किसानों को उत्तम तकनीक और आय बढ़ाने के बारे में सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए किस अभियान की शुरुआत की गई है?
a.    किसान आय अभियान
b.    ग्रामीण आर्थिक स्वयत्तता अभियान
c.    कृषि कल्याण अभियान
d.    किसान कल्याण अभियान

5. जॉर्डन के प्रधानमंत्री का क्या नाम है जिन्होंने देश में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा देने की घोषणा की?
a.    हानी अल-मुल्की
b.    इस्बान-उल-हक्कानी
c.    शहाद-अल अब्दुल्ला
d.    मोअनीर अल-नूरी

6. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक का डिप्टी गवर्नर बनाया गया है?
a.    विप्लव कुमार
b.    अर्नब गोसाईं
c.    के एस चंद्रा
d.    महेश कुमार जैन

7. एसोचैम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ई-कचरा उत्पादन के मामले में विश्व में किस देश का 5वां स्थान है?
a. भारत
b. अमेरिका
c. नेपाल
d. रूस

8. किस देश की कंपनी गैज़प्रोम ने लिक्विफाइड नैचुरल गैस (एलएनजी) की पहली खेप भारत भेजी है?
a. नेपाल
b. चीन
c. रूस
d. जापान

9. हरियाणा सरकार ने राज्य के पुरुष कर्मचारियों को कितने दिन की 'पैटरनिटी लीव' (पितृत्व अवकाश) देने का फैसला लिया है?
a. 20 दिन
b. 15 दिन
c. 25 दिन
d. 30 दिन

10. विश्व पर्यावरण दिवस-2018 का थीम क्या है?
a. मानव निपटान
b. बिना विनाश के विकास
c. शांति के लिए एक पेड़
d. प्लास्टिक से होने वाले कचरे को समाप्त करना

11. दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में किसे नामित किया गया?
a. जैक कालिस
b. हाशिम अमला
c. कगिसो रबाडा
d. डेल स्टेन

12. किस बैंक ने हाल ही में डिजिटल माध्यम से लेनदेन बढ़ने के साथ ही ग्राहकों को इसमें होने वाली धोखाधड़ी के प्रति सतर्क किया है?
a. भारतीय रिजर्व बैंक
b. भारतीय स्टेट बैंक
c. पंजाब नेशनल बैंक
d. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक

उत्तर:
1. a. पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
विवरण: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में स्थित मुगलसराय जंक्शन रेलवे स्टेशन का नाम रेल मंत्रालय ने बदल दिया है. अब इसे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से जाना जाएगा.
                                      
2. c. मुंबई
विवरण: स्विस बैंक यूबीएस द्वारा कराए गए इस सर्वे में कहा गया है कि मुंबई के लोग हर साल 3314.7 घंटे तक काम करते हैं. रोम में लोग 1581 और पेरिस में 1662 घंटे तक काम करते हैं.

3. a. राष्ट्रीय महिला आयोग
विवरण: सोशल मीडिया पर महिलाओं को अभद्र और अशिष्ट रूप में प्रस्तुत करने से रोकने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग के अंतर्गत एक केंद्रीय एजेंसी बनाने का निर्णय किया गया है.

4. c. कृषि कल्याण अभियान
विवरण: किसानों को उत्ताम तकनीक और आय बढ़ाने के बारे में सहायता और सलाह प्रदान करने के लिए कृषि कल्याण अभियान आरंभ किया गया है.

5. a. हानी अल-मुल्की
विवरण: जॉर्डन के प्रधानमंत्री हानी अल-मुल्की ने देश भर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच इस्तीफ़ा देने की घोषणा की.

6. d. महेश कुमार जैन
विवरण: आईडीबीआई बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक महेश कुमार जैन भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया.

7. a. भारत
एसोचैम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ई-कचरा उत्पादन के मामले में दुनिया में भारत का 5वां स्थान है और यहां प्रतिवर्ष करीब 20 लाख टन ई-कचरा पैदा होता है.

8. c. रूस
रूसी कंपनी गैज़प्रोम ने लिक्विफाइड नैचुरल गैस (एलएनजी) की पहली खेप भारत भेजी है.

9. b. 15 दिन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा है कि उनकी सरकार ने राज्य के पुरुष कर्मचारियों को 15 दिन की 'पैटरनिटी लीव' (पितृत्व अवकाश) देने का फैसला लिया है ताकि वे अपने नवजात बच्चों की देखभाल कर सकें.

10. d. प्लास्टिक से होने वाले कचरे को समाप्त करना
विश्व  पर्यावरण दिवस 2018 का थीम- ‘बीट प्ला स्टिक पोल्यूंशन’ यानी प्ला स्टिक से होने वाले कचरे को समाप्तप करना थीम के साथ मनाया जा रहा है.

11. c. कगिसो रबाडा
विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कागिसो रबाडा को दक्षिण अफ्रीका का इस साल का बेस्ट क्रिकेटर चुना गया है. यह अवॉर्ड पिछले 12 महीने के प्रदर्शन के आधार पर दिया गए हैं.

12. a. भारतीय रिजर्व बैंक
रिजर्व बैंक ने डिजिटल माध्यम से लेनदेन बढ़ने के साथ ही ग्राहकों को इसमें होने वाली धोखाधड़ी के प्रति सतर्क किया है. केंद्रीय बैंक ने देशभर में ‘वित्तीय साक्षरता सप्ताह’ की शुरुआत की है.

No comments: