Friday 15 June 2018

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए पद यात्रा।

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए पद यात्रा।
---------------------------------------
बिहार की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली किसी से भी छुपी हुई नहीं है। पहले भी इस मुद्दे पर कई पोस्ट लिख चुका हूं, लेकिन दुख तब होता है जब बात-बात पर गूगल से लिंक निकाल कर अपना पक्ष रखने वाले लोग सब कुछ नज़र के सामने होते हुए भी आपसे सबूत मांगते हैं। लोग इतने शातिर हैं कि भोलेपन का नाटक कर विरोध के स्वर को ही दबा देना चाहते हैं। खैर ट्रोलर्स के पास इसके सिवा कुछ है भी नहीं और अब जनता के सामने उनकी भी पोल खुल चुकी है।

बिहार की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली के सम्बंध में सिवान के हमारे मित्र एस. आंनद से कई बार चर्चा हुई। अंततः उन्होंने इस भ्रष्टाचार खिलाफ आवाज़ बुलंद करने के लिए पद यात्रा की शुरुआत कर दी है, पद यात्रा को विदा करने सिवान शहर के लोग काफी तादाद में आए। पद यात्रा जे. पी. चौक सिवान से शुरू हो कर पटना की तरफ बढ़ रहा है। अपनी मांगों को लेकर चंद साथियों के साथ आंनद इस चिचिलाती धूप में पिछले दो दिनों से पद यात्रा पर हैं। करीब 150 किलोमीटर की इस पद यात्रा के दौरान रास्ते में आने वाले गांव के लोग उनकी बहुत मदद कर रहे हैं। पद यात्री जिस इलाके से गुजरते हैं वहां के लोगों को अपने मुद्दों के बारे में समझात हैं, इन्हें लोगों का काफी समर्थन भी मिल रहा है। यदि पद यात्री आप लोगों के गांव या शहर से गुज़रें तो आप भी इनका हौसला बढ़ाएं।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं।

1) इंटर के कांपी की दुबारा जांच हो एवं इस भ्रष्टाचार में लिप्त सभी दोषियों को दंडित किया जाए।
2) बिहार में शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति आयोग द्वारा हो।
3) सभी सरकारी स्कूलों में प्राथमिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाए।
4) कक्षा प्रथम से सभी विद्यालयों में अंग्रेजी और कम्प्यूटर की शिक्षा अनिवार्य की जाए।
5) CBSE बोर्ड लागू हो और NECRT की किताबें अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाएं।
6) बिहार के सभी सरकारी कर्मचारियों और नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाना बाध्यकारी हो।
7) बिहार के सभी विश्वविद्यालयों को यह निर्देश दिया जाए कि ग्रेजुएशन 3 वर्ष में फ़ाइनल करवाएं।

No comments: