Monday 28 May 2018

Important Questions samanya gyan

Important Questions

1. किसने कांग्रेस को एक "अति सूक्ष्म अल्पसंख्या" कहकर उसकी निंदा की ??
- लार्ड डफरिन
2. किसने कहा कि "कांग्रेस लड़खड़ाकर गिरने वाली है, और मैं जब तक भारत में हूं मेरी एक महत्वकांक्षा यह है कि उसकी शांतिप्रिय मृत्यु में सहायता कर सकूँ"??
-लार्ड कर्जन
3. लोकमान्य तिलक जी ने 'गीता रहस्य' नामक ग्रन्थ 1910-11 में किस जेल में लिखा ??
-मांडले की जेल
4. किस वर्ष यह कानून बनाया गया कि टकसालों में सिक्के बनवाने के लिए कर देना पड़ेगा। (इसके पहले लोग चांदी लेकर जाते और टकसालों में मुफ्त में सिक्के बनवा लेते थे)
-1893
5. 1896 में प्लेग की महामारी भारत में सबसे पहले कहाँ फैली ??
-बम्बई
6. 22 जून 1897 ई को बालकृष्ण तथा दामोदर चापेकर नाम जे दो भाइयों ने किन दो अंग्रेज अफसरों की हत्या कर दी जो कि प्लेग के सम्बन्ध में विशेष ड्यूटी पर थे ??
- रेन्ड और अमर्स्ट
7. बंगाल विभाजन की योजना को कब लागू किया गया जिसमें बंगाल को दो भागों में बांट दिया गया ??
-16 अक्टूबर 1905
8. "यदि सनातन धर्म नष्ट हो गया तो राष्ट्र का भी नाश हो जायेगा।सनातन धर्म ही राष्ट्रवाद है।" उक्त कथन किसका है ??
- अरबिंद घोष
9. किसने कहा कि "कांग्रेस भीख मांगने वाली संस्था है" ??
- विपिन चन्द्र पाल
10. अतिवादी आंदोलन के जनक कौन थे ??
- बाल गंगाधर तिलक
11. महाराष्ट्र में गणपति उत्सव सार्वजनिक रूप से कब से मनाया जाने लगा एवम इसका श्रेय किसे जाता है ??
- 1893, बाल गंगाधर तिलक
12. महाराष्ट्र में शिवाजी उत्सव प्रारम्भ करने का श्रेय किसे जाता है ??
लोकमान्य तिलक, 1895
13. "पुरानो के स्थान पर नए दीपक" नामक लेखमाला द्वारा किसने कांग्रेस के भिक्षावृत्ति की कटु आलोचना की ??
- अरविन्द घोष
14. "डॉन सोसाइटी" नामक संस्था की स्थापना किसने की थी ??
- सतीश मुखर्जी
15. "स्वदेश बान्धव समिति" की स्थापना किसने की ??
- अश्विनी कुमार दत्त
16. "स्वराज" शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग अपने भाषण में किसने किया ??
- दादा भाई नौरोजी
17. 'ऑल इंडिया मुस्लिम लीग' की स्थापना का प्रस्ताव किसने रखा ??
- सलीमुल्ला
18. किसकी अध्यक्षता में 'आल इंडिया मुस्लिम लीग ' की स्थापना का प्रस्ताव स्वीकार किया गया ??
- वकार-उल-मुल्क
19. भारत परिषद अधिनियम 1909 को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है ??
- मार्ले मिंटो सुधार अधिनियम 1909
20. लोकमान्य तिलक को 'भारतीय अशांति का जनक' किसने कहा ??
- वैलेंटाइन शिरोल

              

No comments: