Monday 28 May 2018

History Important Questions one liner

Important Questions

1. अल्बुकर्क ने गोवा को कब हस्तगत किया ??
1510
2. जहांगीर ने अंग्रेजो को सूरत में कोठी कायम करने की अनुज्ञा कब प्रदान की ??
1613
3. पुर्तगाल की राजकुमारी कैथराइन का विवाह किस अंग्रेज राजकुमार से हुआ जिसमे उसे बम्बई का टापू दहेज़ में मिला ??
चार्ल्स द्वितीय
4. कम्पनी को बंगाल में व्यापार करने की अनुज्ञा किस मुगल सूबेदार ने दी थी ??
शाहशुजा
5. बंगाल के मुगल सूबेदार अजीमुश्शान ने अंग्रेजो को कौन से तीन गाँव खरीदने की अनुमति दी, जिस पर बाद में अंग्रेजो ने किलेबंदी कर ली और उस जगह का नाम फोर्ट विलियम रखा??
सुतनती, कलीकाता, और गोविंदपुर
6. किस मुगल सम्राट के फरमान के अनुसार कम्पनी जो सिक्के बम्बई में ढालती थी, उसका चलन सम्पूर्ण मुगल साम्राज्य में वैध घोषित कर दिया गया ??
सम्राट फर्रुखसियार
7. मछलीपट्टनम् की फ़्रांसिसी कोठी के निदेशक फ्रांक्वा मार्टिन ने वलीकोडापुरम के किस शासक से एक कोठी के लिए भूमि प्राप्त कर ली, जिस पर पांडिचेरी की नीव पड़ी??
शेरखां लोदी
8. 1674 में बंगाल में चंद्रनगर बस्ती के लिए फ्रांसीसियो को किसने जमीन प्रदान की ??
सूबेदार शाइस्ता खान
9. सहायक सन्धि का जनक किसे माना जाता है ??
डूप्ले
10. सेण्ट टोम का युद्ध किसके मध्य हुआ ??
अनवरुद्दीन और डूप्ले
11. वांडीवाश के युद्ध में जनरल आयरकूट ने फ़्रांस के किस जनरल को हराया ?? 1760
जनरल लैली
12. पेरिस की संधि किस कर्नाटक युद्ध के पश्चात हुयी ??1763
तृतीय कर्नाटक युद्ध
13. अलीवर्दी खान की मृत्यु के बाद बंगाल की मनसद पर कौन बैठा ?? 1756
नवाब सिराजुद्दौला
14. 18वीं शताब्दी में कर्नाटक की राजधानी कहाँ थी ??
अर्काट
15. अलीनगर की संधि कब और किसके मध्य हुयी ??
9 फ़रवरी 1757, नवाब सिराजुद्दौला और अंग्रेज़ो के मध्य
16. सप्तवर्षीय युद्ध किसके मध्य हुआ ??
इंग्लैंड और फ्रांस
17. सिराजुद्दौला के कौन से दो सेनानायक अंग्रेजो से जा मिले और प्लासी के युद्ध में नवाब का साथ नहीं दिया ??
सेनानायक रायदुर्लभ और मीर जाफर
18. प्लासी के युद्ध में नवाब के किन सेना नायको ने बहादुरी के साथ अंग्रेजो का मुकाबला किया ??
मोहनलाल और मीर मर्दान
19. नवाब सिराजुद्दौला की हत्या किसने की ??
मीर जाफ़र के पुत्र मीरन ने
20. बंगाल के लेखको ने किसे "क्लाइव का गधा" की उपाधि दी है ??
मीर ज़ाफ़र
21. अंग्रेजो के दिन प्रतिदिन के हस्तक्षेप से बचने के लिए किसने अपनी राजधानी मुर्शिदाबाद से मुंगेर स्थानांतरित की ??
मीर क़ासिम
22. सर्वप्रथम "केप ऑफ गुड होप" का पता किसने लगाया??
बार्थोलोमियो डियाज
23. गामा युग से आप क्या समझते हो ??
वह युग जिसमे यूरोपवासियों ने एशियायी देशों को गुलाम बनाया और उनकी हर प्रकार से खुलकर निर्दयतापूर्वक लूट की।
24. कोलम्बस किस देश की खोज में निकला था जब उसने 1492 में वेस्टइंडीज और दक्षिणी अमेरिका की खोज की ??
भारत
25. राजा जमोरिन से झगड़ा हो जाने के कारण वास्कोडिगामा को कब कालीकट छोड़कर कोचीन जाना पड़ा ??
1502

               

No comments: