Tuesday 29 May 2018

28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


🌺🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀🎀

*28 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1742 – लन्दन में पहला इनडोर स्विमिंग पूल (तरणताल) शुरू हुआ।
1845 – कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
1900 – चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।
1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ अौर लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।
1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1956 – भारत को भारत में स्थित सभी फ़्राँसिसी उपनिवेश सौंप दिए गए।
1959 – अमेरिका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।
1961 – मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
1963 – बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।
1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।
1967 – 65 साल के ब्रितानी नाविक सर फ्रांसिस चिटचेस्टर अकेले नाव में दुनिया का चक्कर लगा कर घर पहुंचे।
1971 – सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
1987 – मास्को में लाल चौक पर मैथियास रूस्ट ने अपना नन्हा विमान उतारा था।
1996 – रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्ता देने पर सहमत हुआ।
1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1998 - बलूचिस्तान की चगाई पहाड़ियों पर पाकिस्तान ने पाँच परमाणु परीक्षण किये, परमाणु परीक्षण के विरोध में सं.रा. अमेरिका ने पाकिस्तान के विरुद्ध आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1999 - बेंजामिन नेतान्याहू का संसद से इस्तीफ़ा, तुर्की में नयी गठबंधन सरकार का गठन।
2000 - भारत के राष्ट्रपति के. आर. नारायणन चीन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ करने के लिए छह दिनों की राजकीय यात्रा पर पेइचिंग पहुँचे।
2002 - नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
2008 - राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में कार्यरत पाँच न्यायाधीशों को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया।
2008 - विमान सेवा जेट एयरवेज को 'मध्य एशिया सर्वश्रेष्ठ चरगो एयर लाइन्स' का पुरस्कार मिला।
2008 - नेपाल में 240 साल पुरानी राजशाही का अवसान(अंत) हुआ।
2008 - अमेरिका ने पाकिस्तान परस्त आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबन्ध लगाया।

*28 मई को जन्मे व्यक्ति👉*

1332 – प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने खलदून का जन्म।
1883 - वीर सावरकर - भाषाविद, बुद्धिवादी, कवि, अप्रतिम क्रांतिकारी, दार्शनिक और ओजस्वी वक़्ता।
1921 - डी. वी. पलुस्कर - प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
1923 - एन. टी. रामाराव - प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक थे।

*28 मई को हुए निधन👉*

1954- विजय सिंह पथिक - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।
1908 – जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म।
1964 - महबूब ख़ान - भारतीय सिनेमा इतिहास के अग्रणी निर्माता-निर्देशक थे।
2005 - गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।

No comments: