Monday, 13 November 2017

सीएम योगी बोले- अतीत से भटका समाज लक्ष्य विहीन

All Sarkari Examination



जेएनएन, रायपुर। विकासोन्मुख राजों में विकास की गति, भविष्य की चुनौतियां और उसके समाधान विषय पर नईदुनिया के फोरम- 'कल आज और कल' का छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुरुआत हुई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कार्यक्रम के शुभारंग सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास पूरे देश के लिए मानक बना है और इसके लिए राज्य की रमन सिंह सरकार बधाई के पात्र है। जबकि केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने छत्तीसढ़ सरकार के विकास कार्यों की तारीफ की।
छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र में असीम संभावनाएं- पीयूष गोयल
कार्यक्रम को संबोधित करने आए केन्द्रीय रेल एवं कोयला मंत्री ने दैनिक जागरण के कार्यों की काफी सराहना की। उन्होंने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में दैनिक जागरण ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने की असीम संभावना है। ऐसे में यहां पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे के योगदान पर राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह से बात की जाएगी। 
नया रायपुर की तरह बने नया छत्तीसगढ़
पीयूष गोयल ने कहा कि तीनों नये राज्य छत्तीसगढ़ ..झारखण्ड ...उत्तरखंड के लिये अपने सुखद भविष्य की रणनीति तय करने का यह बिल्कुल सही समय है। छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रमन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ने जनता की जमीनी समस्याओं के निराकरण के लिये बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि नया रायपुर की तरह नया छत्तीसगढ़ बने तभी नया राष्ट्र बनेगा। गोयल ने आगे कहा कि फाइनेंसियल मेनेजमेंट के मामले में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में सराहनीय काम किया है। देश के समग्र विकास में छत्तीसगढ़ की बड़ी भूमिका है।
अतीत से भटका समाज लक्ष्य विहीन-योगी
योगी ने कहा कि आज का पल प्रेरणादयी है। उन्होंने अतीत से सीख लेने की बात करते हुए कहा कि अतीत से भटका हुआ समाज लक्ष्य विहीन होता है। अतीत हमारी गलतियों के सबक देता है और अपने गौरव के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि इतिहास के तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना एक तरह का राष्ट्रद्रोह है। 
भारत सरकार ने जीता जनता का भरोसा
यूपी के सीएम ने कहा कि ग्रामीणों के परंपरागत पेशे को पहचान दिलाने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम के जरिए सामाजिक विकास के बेहतर काम हो रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लोगों को आत्मनिर्भर बना रही है। उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि नेतृत्व पर यदि जनता का भरोसा हो तभी नेतृत्व सफल हो सकता है। योगी ने कहा कि आज भारत सरकार ने यह उपलब्धि हासिल की है और जनता का भरोसा जीता है
विकास के मामले में मानक बना छत्तीसगढ़ 
योगी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह की तारीख करते हुए यहां पर हुए विकास का भी जिक्र किया। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक साथ अस्तित्व में आए तीन राज्यों में से छत्तीसढ़ राजनीतिक लिहाज से सबसे सफल रहा है। यही वजह है कि कई मामलों में देश में यह राज्य एक मानक के तौर पर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में में देश आगे बढ़ रहा है। योगी ने यूपी का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले पन्द्रह सालों के दौरान जो किसान दबा था अब विकास कर रहा है।
योगी ने कहा कि यह भारत के लिए महाशक्ति बनने का एक बड़ा मौका है। इस कार्यक्रम की गरिमामयी शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ की गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलन कर कर्यक्रम का शुभारम्भ किया। उसके बाद जागरण प्रकाशन समूह के संपादक और सीईओ संजय गुप्ता ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। 
कार्यक्रम में जुटे देशभर से हस्तियां
 गंभीर विषय पर फोकस जन-जन में लोकप्रिय अखबार नईदुनिया के फोरम- 'कल आज और कल" राष्ट्रीय परिचर्चा के लिए देशभर से बुद्धिजीवी और राजानीतिक जगत की हस्तियां जुटी हुई हैं। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, रेल मंत्री पीयूष गोयल और उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक जैसे दिग्गजों के अलावा अनेक हस्तियां पूरे सत्र के दौरान मौजूद रहेंगी।  
राष्ट्रीय परिचर्चा के दौरान नईदुनिया कॉफी टेबल बुक- छत्तीसगढ़: विकास की एक सफल गाथा का भी विमोचन किया जाएगा। वस्तुत : बड़े राज्यों का हिस्सा रहते जिन सुदूरवर्ती भू-भागों में विकास कार्य वांछित गति से नहीं हो पाए, छोटे राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद छत्तीसगढ जैसे इन राज्यों में तेजी से विकास हुआ। कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने की कोशिशें रंग लाने लगीं।

No comments: