Saturday 27 August 2022

August 2022 Current Affairs


विश्व जैव ईंधन दिवस अगस्त में किस दिन मनाया जाता है?

Ans. 10 अगस्त - प्रतिवर्ष 10 अगस्त को ‘विश्व जैव ईंधन दिवस’ मनाया जाता है। ‘सर रुडोल्फ डीज़ल’ के सम्मान में यह दिवस मनाया जाता है।


हाल ही में ‘परवाज़ मार्केट लिंकेज स्कीम’ किस राज्य में शुरू की गई?

Ans. जम्मू और कश्मीर - यह योजना एक अभिनव मार्केट लिंकेज योजना है, जिसमें पूरे जम्मू और कश्मीर के किसानों की आर्थिक स्थिति के उत्थान की जबरदस्त क्षमता है.


हाल ही में किस भारतीय बैडमिंटन खिलाडी ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में कनाडा की मिशेल ली को 2-0 से हराकर महिला एकल का स्वर्ण पदक जीता?

Ans. पुसरला वेंकट सिंधु - पी.वी. सिंधु ने ग्लासगो 2014 खेलों की गोल्ड मेडलिस्ट मिशेल को 21-15, 21-13 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.


हाल ही में किसने भारत में अमेरिका के नए महावाणिज्य दूत के रुप में कार्यभार संभाला?

Ans. माइक हैंकी - माइक हैंकी भारत में अमेरिका के नए महावाणिज्य दूत के रुप में नियुक्त किए गए. डेविड जे रेंज के स्थान पर इन्होने पदभार संभाला.


किस देश ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में महिला क्रिकेट फाइनल में भारत को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया?

Ans. ऑस्ट्रेलिया - राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला क्रिकेट खेल को शामिल किया गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक जीत के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया है।


राष्ट्रमंडल खेल 2022 सत्यन ज्ञानसेकरन ने इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को निम्नलिखित में से किस स्पर्धा में हराकर कांस्य पदक हासिल किया?

Ans. टेबल टेनिस - टेबल टेनिस खिलाड़ी सत्यन ज्ञानसेकरन ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को हराकर कांस्य पदक जीता.


राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत के किस बैडमिंटन खिलाडी ने बैडमिंटन के पुरुष एकल में स्वर्ण पदक हासिल किया?

Ans. लक्ष्य सेन - मलेशिया के एंग जे योंग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराकर बैडमिंटन के पुरुष एकल में लक्ष्य सेन स्वर्ण पदक जीता.


बर्मिंघम 2022 के समापन समारोह में कोनसे चैंपियन भारत के ध्वजवाहक होंगे?

Ans. निखत ज़रीन (मुक्केबाजी) और अचंत शरत कमल (टेबल टेनिस) - विश्व मुक्केबाजी चैंपियन निखत ज़रीन और टेबल टेनिस स्टार अचंत शरत कमल को बर्मिंघम के एलेक्ज़ेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 के समापन समारोह में भारत के ध्वजवाहक रहेंगे।


बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में अचंत शरत कमल ने किस स्पर्धा में इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को हराकर स्वर्ण पदक जीता?

Ans. टेबल टेनिस - टेबल टेनिस के पुरुष एकल फाइनल में भारत के अनुभवी खिलाड़ी अचंत शरत कमल ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता.


No comments: