Monday 4 January 2021

24 दिसंबर का इतिहास

 24 December in history: ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 24 दिसंबर वर्ष का 358 वां दिन है और साल समाप्त होने में अभी सात दिन शेष हैं. शतरंज के खेल के माहिर ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand), मखमली आवाज के मालिक मोहम्मद रफी, तमिल अभिनेता एवं राजनेता एमजीआर और पुर्तगाली नाविक वास्को डी गामा का संबंध इस तारीख से हैं.

देश दुनिया के इतिहास में 24 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :- 

1524 : यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन.

1798 : रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर.

1924 : भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म.

1954 : दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की.

1959: जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्‍म.

1979: सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था. यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था.

1987 : तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन.

1989 : देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड' मुंबई में खुला.

1988 : हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार निधन.

2000 : पहले भारतीय विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने.

2000 : ‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986' पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा.

No comments: