Friday 19 October 2018

प्रथम विश्वयुद्ध

प्रथम विश्वयुद्ध
*********
प्रथम विश्वयुद्ध की शुरुआत कब हुई ?
28 जुलाई 1914 ई.

प्रथम विश्वयुद्ध कितने वर्षों तक चला ?
4 वर्ष

कितने देशों ने प्रथम विश्वयुद्ध में भाग लिया ?
37

प्रथम विश्वयुद्ध का तात्कालिक कारण क्या था ?
ऑस्ट्रिया के राजकुमार फर्डिनेंड की हत्या

ऑस्ट्रिया के राजकुमार की हत्या कहां हुई ?
बोस्निया की राजधानी सेराजेवो में ।

किन दो खेमों में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान दुनिया बंट गई ?
मित्र राष्ट्र और धुरी राष्ट्र

धुरी राष्ट्रों का नेतृत्व किसने किया ?
जर्मनी । इसके अलावे ऑस्ट्रिया, हंगरी और इटली आदि देशों ने भी नेतृत्व किया ।

मित्र राष्ट्रों में कौन से देश शामिल थे ?
इंगलैंड, जापान, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस तथा फ्रांस

गुप्त संधियों की प्रणाली का जनक कौन था ?
बिस्मार्क

ऑस्ट्रिया, जर्मनी एवं इटली के बीच त्रिगुट का निर्माण कब हुआ ?
1882 ई.

सर्बिया की गुप्त क्रांतिकारी संस्था कौन-सी थी ?
काला हाथ

रूस-जापान के बीच युद्ध कब तक चला ?
1904-1905 ई.

रूस-जापान युद्ध का अंत किसकी मध्यस्थता से हुआ ?
अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट

मोरक्को संकट कब सामने आया ?
1906 ई.

प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान जर्मनी ने रूस पर आक्रमण कब किया ?
1 अगस्त 1914 ई.

जर्मनी ने फ्रांस पर हमला कब किया ?
3 अगस्त 1914 ई.

इंगलैंड प्रथम विश्वयुद्ध में कब शामिल हुआ ?
8 अगस्त 1914 ई.

प्रथम विश्वयुद्ध के समय अमेरिका के राष्ट्रपति कौन थे ?
वुडरो विल्सन

किस घटना के बाद अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ ?
जर्मनी के यू बोट द्वारा इंगलैंड लूसीतानिया नामक जहाज को डुबोने के बाद अमेरिका प्रथम विश्वयुद्ध में शामिल हुआ । क्योंकि लूसीतानिया जहाज पर मरने वाले 1153 लोगों में 128 व्यक्ति अमेरिकी थे ।

इटली मित्र राष्ट्र की तरफ से प्रथम विश्वयुद्ध में कब शामिल हुआ ?
26 अप्रैल 1915 ई.

प्रथम विश्वयुद्ध कब खत्म हुआ ?
11 नवंबर 1918 ई.

            

No comments: