Wednesday 22 August 2018

DAILY CURRENT AFFAIRS GK

🔴DAILY CURRENT AFFAIRS GK

1. हाल ही में राज्य सभा के उपसभापति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

- राज्य सभा के उपसभापति के रूप में हरिवंश नारायण को नियुक्त किया गया है| हरिवंश नारायण जनता दल यूनाइटेड के राज्यसभा सांसद है| हरिवंश पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अतिरिक्त सूचना सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके है|

2. हाल ही में ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस एसोसिएशन’ (डब्ल्यूएचसीए) बोर्ड के लिए किस भारतीय अमेरिकी का चयन किया गया है?

- ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस एसोसिएशन’ (डब्ल्यूएचसीए) बोर्ड के लिए भारतीय अमेरिकी अनीता कुमार का चयन किया गया है| ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस एसोसिएशन’ अमेरिका में राष्ट्रपति संबंधी समाचारों को कवर करने वाला पत्रकारों का एक शीर्ष संघ है| ‘व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंटस एसोसिएशन’ बोर्ड में 9 सदस्य है|

3. हाल ही में विश्व का पहला थर्मल बैटरी संयंत्र कहाँ शुरू किया गया है?

- विश्व का पहला थर्मल बैटरी संयंत्र आंध्र प्रदेश के अमरावती में शुरू किया गया है| इस संयंत्र का उद्देश्य नवीन ऊर्जा भंडारण व्यवस्थाओं का निर्माण करना है तथा कम कार्बन उत्सर्जन करना है|

4. ‘डीएनडी’ क्या है?

- डीएनडी (डू-नॉट-डिस्टर्ब) सेवा देने वाला मोबाइल एप है| यह मोबाइल एप उपभोक्ताओं को अपना मोबाइल नंबर डीएनडी में पंजीकृत करने और अवांछित कॉल और संदेशों की शिकायत करने की सुविधा देता है, ताकि अवांछित कॉल्स (यूसीसी) और टेलीमार्केटिंग कॉल्स और संदेशों की शिकायत की जा सके|

5. ‘ट्राई मॉय-कॉल (TRAI)’ क्या है?

- ‘ट्राई मॉय-कॉल (TRAI)’ एक मोबाइल एप है| यह मोबाइल एप कॉल की गुणवत्ता पर निगरानी करने के लिये लोगों के सहयोग पर आधारित एक सहज और उपभोक्ता के लिये आसान प्रणाली है| यह एप्लीकेशन उपभोक्ताओं को मोबाइल कॉल की गुणवत्ता के बारे में उनके अनुभव को उसी समय साझा करने का अवसर उपलब्ध कराता है और उपभोक्ताओं के अनुभव और नेटवर्क के आंकड़े जुटाने में टीआरएआई की मदद करता है| कॉल समाप्त होने के बाद उपभोक्ता से एक पॉप-अप विंडो के जरिये कॉल की गुणवत्ता बताने का अनुरोध किया जाता है| उपभोक्ता अपनी रेटिंग को सितारों की संख्या के रूप में चुनते हैं और इस बात की जानकारी देते हैं कि कॉल को घर के अंदर, बाहर या रास्ते से किया गया था| कॉलर-स्कैन अतिरिक्त जानकारियां जैसे शोर, सुनाई देने में देरी या फिर कॉल ड्रॉप की सूचना भी देता है|

6. ”ट्रेड वॉर” क्या है?

- जब दो या दो से अधिक देश बदले की भावना से एक-दूसरे के लिए व्यापार में अड़चनें पैदा करते हैं तो उसे ट्रेड वॉर यानी व्यापार युद्ध कहा जाता है| इसके लिए एक देश दूसरे देश से आने वाले सामान पर टैरिफ या टैक्स लगा देता है या उसे बढ़ा देता है| इससे आयात होने वाली चीजों की कीमत बढ़ जाती हैं, जिससे वे घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाती है, इससे उनकी बिक्री घट जाती है| हाल ही में चीन ने अमेरिका के उत्पादों पर 25% शुल्क लगा दिया है|

7. निकोलस बैट कौन थे?

- निकोलस बैट केन्या के पूर्व वर्ल्ड चैम्पियन थे| निकोलस 400 मीटर हर्डल चैम्पियन थे| निकोलस ने 2015 में बीजिंग में वर्ल्ड चैंपियनशिप में 400 मीटर हर्डल रेस में गोल्ड मेडल जीता था। वे ऐसा करने वाले केन्या के पहले एथलीट थे। निकोलस ने अफ्रीकन चैम्पियनशिप में दो ब्रॉन्ज मेडल भी जीते थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

8. हाल ही में किस देश में नेशनल फिटनेस डे मनाया जा रहा है?

- चीन में नेशनल फिटनेस डे मनाया जा रहा है| यह दिवस प्रतिवर्ष 8 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस 2008 के बीजिंग ओलिंपिक के सफल होने की ख़ुशी में मनाया जाता है| नेशनल फिटनेस डे मनाने की शुरुआत 2009 में की गई थी|

9. भारतीय निर्यातक महासंघ की स्थापना कब की गई थी?

- भारतीय निर्यातक महासंघ की स्थापना 1965 में की गई थी| भारतीय निर्यातक महासंघ (फीओ) वैश्विक बाजार में भारतीय उद्यमियों की उद्यम की भावना का प्रतिनिधित्व करता है| यह भारत में निर्यात पदोन्नति परिषद, कमोडिटी बोर्ड और निर्यात विकास प्राधिकरण का एक शीर्ष निकाय है|

10. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया जाता है?

- राष्ट्रीय हथकरघा दिवस प्रतिवर्ष 7 अगस्त को मनाया जाता है| यह दिवस हथकरधा उद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

No comments: