Saturday 11 August 2018

वैदिक संस्कृति एवं सभ्यता

#top333
#gk_special
#revison_zone
*🌹🌹वैदिक संस्कृति एवं सभ्यता*🌹🌹
1.भारत का सबसे प्राचीन धर्म ग्रंथ किसे माना जाता है-वेद
2.वेद का संकलनकर्ता कौन है-महर्षि द्वैपायन वेदव्यास
3.वेदों की संख्या कितनी है-4
4.वेदों का क्रम क्या है -ऋग्वेद ,सामवेद, यजुर्वेद एवं अथर्ववेद
5.सबसे पुराना वेद कौन है -ऋग्वेद
6.ऋग्वेद में मंडलों की संख्या कितनी है -10
7.ऋग्वेद में सूक्तों की संख्या कितनी है -1028
8.ऋग्वेद का कौन सा मंडल सोम देवता को समर्पित है-नवां मण्डल
9.दशराज्ञ युद्ध का विवरण किस वेद में मिलता है -ऋग्वेद में
10.दसराज्ञ युद्ध किस नदी पर लड़ा गया -परूष्णी नदी
11.मैं कवि हूं,मेरे पिता वैद्य है और मेरी माता चक्की चलाती है। यह कथन ऋग्वेद के किस मंडल में वर्णित है?-नवां मण्डल
12.चारों वेदों को क्या कहा जाता है -संहिता
13.ऋग्वेद के किस सूक्त में चार वर्णों का उल्लेख पहली बार मिलता है -पुरूष सुक्त
14.भारतीय संगीत का जनक किस वेद को माना जाता है- सामवेद को
15.कौन सा वेद गद्य और पद्य दोनों में मिलता है-यजुर्वेद
16.तंत्र मंत्र ,जादू टोना, वशीकरण , प्रेम विवाह,मातृभूमि आदि विविध विषयों का विवरण किस वेद में मिलता है-अथर्ववेद में
17.पुराणों के रचयिता किसे माना जाता है -लोमहर्ष एवं उग्रश्रवा को
18.पुराणों की संख्या कितनी है -18
19.सबसे प्राचीन एवं प्रमाणित पुराण किसे माना जाता है- मत्स्य पुराण को
20.स्मृति ग्रंथ को किस अन्य नाम से जाना जाता है- धर्मशास्त्र
21.किस स्मृति ग्रंथ को सबसे प्राचीन एवं प्रमाणित बना जाता है -मनु स्मृति को
22.वैदिक साहित्य में सम्मिलित है -वेद ,उपवेद ,ब्राह्मण, आरण्यक ,उपनिषद
23.वैदिक साहित्य के अंतिम अंग उपनिषद को क्या कहा जाता है -वेदांत
24.सत्यमेव जयते किस उपनिषद से लिया गया है- मुंडकोपनिषद से
25.मनुस्मृति की रचना किस काल में की गई थी- शुंग काल में
26.किस पुराण में भारतवर्ष को की भौगोलिक एवं मूल एकता का वर्णन प्राप्त होता है -विष्णु पुराण में
27.वैदिक सभ्यता किस धातु की मानी जाती है-लौहयुगीन
28.गायत्री मंत्र किस वेद से लिया गया है -ऋग्वेद से
29.गायत्री मंत्र किसे समर्पित है -सविता /सावित्री देवता को
30.चतु:वर्ण विभाजन का प्रमाण किस वेद में मिलता है- ऋग्वेद में
31.ऋग्वैदिक काल में कितनी ऋतुओं का ज्ञान था -पाँच
32.ऋग्वेद युग में सर्वाधिक उल्लेखित नदी कौन सी है -सिंधु नदी
33.ऋग्वेद में सर्वाधिक सम्मानित नदी कौन सी है -सरस्वती नदी
34.ऋग्वेद में सर्वाधिक सम्मानित देवता कौन-कौन से थे- इंद्र और अग्नि
35.ऋग्वेद में किस नदी का उल्लेख मात्र एक बार हुआ है- गंगा नदी
36.ऋग्वैदिक काल में अमूर्त देवता कौन कौन थे -श्रद्धा तथा मनु
37.ऋग्वेद में 'अनस' शब्द का प्रयोग किसके लिए हुआ है- बैलगाड़ी के लिए
38.ऋग्वेद में किस परिषद में स्त्रियां भाग लेती थी -सभा और समिति
39.ऋग्वेद का नवीनतम मंडल कौन सा है -प्रथम तथा दशम
40.किस वेद में 'असतो मा सदगमय' का उल्लेख मिलता है- ऋग्वेद में

41.ऋग्वेद के नौवें मंडल में किसका वर्णन है-सोम का
42.आश्रम व्यवस्था की चर्चा किस वेद में है -अथर्ववेद में
43.वैदिक काल में कौन-कौन सी आश्रम व्यवस्था के अंतर्गत शामिल था -ब्रह्मचर्य,गृहस्थ एवं वानप्रस्थ
44. पूर्वपुरुषों की पूजा किस काल से शुरू हुई -उत्तर वैदिक काल से
45.आर्य शब्द का शाब्दिक अर्थ है -श्रेष्ठ या कुलीन
46.आर्य शब्द किसे इंगित करता है -नृजाति समूह को
47.आर्य भारत में संभवत: कहां से आए थे -मध्य एशिया से
48.आर्य भारत के किस प्रांत में सर्वप्रथम आए -पंजाब में
49.आर्यों ने सबसे पहले किस क्षेत्र को अपने अधिकार में लिया -सप्त सिंधु
50. प्राचीन काल में आर्यों का जिवकोपार्जन का मुख्य साधन क्या था -कृषि
51.आर्य काल में राजा को किस नाम से पुकारा जाता था- राजन
52.आर्यों की सबसे प्रमुख नदी कौन सी थी -सिंधु
53.आर्यों के मूल निवास के विषय में विद्वानों ने कौन-कौन सा सिद्धांत प्रतिपादित किये- आर्कटिक प्रदेश का सिद्धांत, भूमध्यसागरीय सिद्धांत तथा भारतीय सिद्धांत
54."प्राचीन काल में आर्य हिमालय में रहते थे तथा कालांतर में वे आर्यावर्त में आकर बस गए ।"यह मत किसका था -स्वामी दयानंद सरस्वती का
55.मूर्ति पूजा का आरंभ कब से माना जाता है -पूर्व आर्य काल से
56.ऋग्वेद में 'रूद्र' शब्द का प्रयोग कितनी बार हुआ है -3 बार
57.वैदिक काल में योद्धा को क्या कहा जाता था -सेनानी
58.प्राचीन भारत का कानून दाता किसे माना जाता है-मनु को
59.'आयुर्वेद'अर्थात जीवन का विज्ञान का उल्लेख का मिलता है -अथर्ववेद में
60.भारतीय दर्शन की आरंभिक विचारधारा किसे माना जाता है -सांख्य को
61.योग दर्शन के प्रतिपादक कौन थे -पतञ्जलि

No comments: