Wednesday 22 August 2018

डेली का डोज़ 22 अगस्त

डेली का डोज़ 22 अगस्त

1. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेईई (एडवांस्ड) में सुधार के लिए किसकी अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया?
a. आर राघवन
b. भास्कर राममूर्ती
c. जे वी कपूर
d. अनिल विजयन
2. केरल में आई बाढ़ के चलते किस देश ने केरल को 700 करोड़ रुपए की मदद देने की पेशकश की है?
a. चीन
b. अमेरिका
c. यूएई
d. कुवैत
3. कांग्रेस द्वारा हाल ही में किसे पार्टी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है?
a. मीरा कुमार
b. संजीव सिंह
c. अहमद पटेल
d. अनिरुद्ध बहल
4. किस भारतीय महिला खिलाड़ी ने एशियाई खेलों के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतकर रिकॉर्ड कायम किया?
a. विनेश फोगट
b. बबीता फोगट
c. आरती तोगड़िया
d. संभावना कपूर
5. किस भारतीय निशानेबाज ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता?
a. मनु भाकर
b. अनिल कुमार
c. जोगेश सिंह
d. सौरभ चौधरी
6. हाल ही में कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
a. प्रोफेसर आरती सिंह
b. प्रोफेसर रंजना प्रकाश
c. प्रोफेसर जागृति शर्मा
d. प्रोफेसर नीलिमा सिंह
7. सुप्रीम कोर्ट ने किन चुनावों के लिए नोटा का प्रयोग नहीं किये जाने का आदेश सुनाया?
a. नगर निगम चुनाव
b. लोक सभा चुनाव
c. राज्य सभा चुनाव
d. विधानसभा चुनाव
8. उत्तरी भारत के राज्यों ने नशाखोरी के खिलाफ किस स्थान पर संयुक्त सचिवालय बनाये जाने का निर्णय लिया?
a. पंचकूला
b. अम्बाला
c. दिल्ली
d. कुरुक्षेत्र
9. सुषमा स्वराज ने हाल ही में किस देश में पाणिनि भाषा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है?
a. चीन
b. अफगानिस्तान
c. कम्बोडिया
d. मॉरीशस
10. तुर्की की मुद्रा का क्या नाम है जिसमें भारी गिरावट के कारण विश्वभर की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने के संकेत जारी किये जा रहे हैं?
a. मीरा
b. लीरा
c. कीरा
d. दीनार
उत्तर:
1. b. भास्कर राममूर्ति
विवरण: केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेईई (एडवांस्ड) में सुधार के लिए भास्कर राममूर्ति की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया.
2. c. यूएई
विवरण: बाढ़ आपदा राहत के तौर पर संयुक्त अरब अमीरात ने केरल को 700 करोड़ रुपए की मदद देने की पेशकश की है.
3. c. अहमद पटेल
विवरण: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी में कई बदलाव किए. सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव और सलाहकार अहमद पटेल को पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया.
4. a. विनेश फोगट
विवरण: विनेश फोगाट ने एशियाई खेलों में महिलाओं के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल में जापान की युकी आइरी को हराकर एशियन गेम्स के इतिहास में स्वर्ण पदक जीता. वे यह ख़िताब जीतने वालीं पहली भारतीय महिला पहलवान बन गईं.
5. d. सौरभ चौधरी
विवरण: भारत के 16 वर्षीय निशानेबाज सौरभ चौधरी ने एशियाई खेलों में इतिहास रच दिया. सौरभ चौधरी ने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता.
6. d. प्रोफेसर नीलिमा सिंह
विवरण: कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रो. नीलिमा सिंह को नियुक्त किया गया है. नीलिमा सिंह इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली महिला है.
7. c. राज्यसभा चुनाव
विवरण: सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि राज्यसभा चुनावों में नोटा (NOTA) का उपयोग नहीं किया जायेगा.
8. a. पंचकूला
विवरण: उत्तरी भारत के राज्यों ने नशाखोरी के खिलाफ बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार नशे से प्रभावित सभी राज्यों का साझा सचिवालय पंचकूला में बनेगा.
9. d. मॉरीशस
विवरण: सुषमा स्वराज ने हाल ही में मॉरीशस में पाणिनि भाषा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है.
10. b. लीरा
विवरण: लीरा, तुर्की की करंसी है. तुर्की के आर्थिक संकट से ग्लोबल इकोनॉमी प्रभावित होने की आशंका से दुनियाभर में करंसी की स्थिति डगमगा गई.

No comments: