Tuesday 21 August 2018

डेली का डोज 21 August

*डेली का डोज 21 August

*_1.निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने एशियाई खेल 2018 के पहले दिन स्वर्ण पदक अर्जित किया?_*

A.मनु भार्गव

B.अजीत चंदेला

C.बजरंग पूनिया

D.समरेश सिंह

_Explanation: भारत के प्रसिद्ध कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने एशियाई खेलों में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया है._
*_2.पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाँ उनकी पुत्री द्वारा निम्नलिखित में से किस स्थान पर गंगा में प्रवाहित की गईं?_*

A.हर की पौड़ी

B.अस्सी घाट

C.इलाहबाद

D.प्रयाग

_Explanation: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाँ उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य द्वारा हार की पौड़ी से गंगा में प्रवाहित की गईं._
*_3.मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में अपने देश के किस टावर का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी टावर' रखने की घोषणा की?_*

A.नगर टावर

B.अपोलो टावर

C.हेमू टावर

D.साइबर टावर

_Explanation: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में अपने देश के साइबर टावर का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी टावर' रखने की घोषणा की._
*_4.हाल ही में किये गये शोध के अनुसार किस क्षेत्र की बर्फ पिघलने से भारत में मॉनसून प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई है?_*

A.हिमालय

B.उत्तरी गोलार्ध

C.ऑस्ट्रेलिया

D.आर्कटिक

_Explanation: राष्ट्रीय अंटार्कटिक एवं समुद्री अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा किये गये शोध के अनुसार आर्कटिक की बर्फ के तेज़ी से पिघलने का भारतीय मानसून पर बुरा असर हो सकता है._
*_5.निम्नलिखित में से किस भारतीय क्रिकेटर ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पांच कैच लेकर रिकॉर्ड बनाया है?_*

A.हार्दिक पंड्या

B.ऋषभ पंत

C.यजुवेंद्र चहल

D.गौरव सेठ

_Explanation: भारत और इंग्लैंड के मध्य खेले जा रहे नॉटिंघम टेस्ट मैचों की श्रृंखला में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किए गए ऋषभ पंत ने अपने डेब्यू मैच में पांच कैच लेकर विश्व रिकॉर्ड कायम किया._
*_6.केंद्र सरकार ने 8 फरवरी 2019 से शहरी इलाकों में रात 9 बजे और ग्रामीण इलाकों में शाम कितने बजे तक एटीएम में पैसा भरने का निर्देश दिया है?_*

A.6 बजे

B.4 बजे

C.8 बजे

D.10 बजे

_Explanation: केंद्र सरकार ने 8 फरवरी 2019 से शहरी इलाकों में रात 9 बजे और ग्रामीण इलाकों में शाम 6 बजे तक एटीएम में पैसा भरने का निर्देश दिया है._
*_7.हाल ही में किस राज्य में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लॉन्च किया गया है?_*

A.राजस्थान

B.गुजरात

C.उत्तर प्रदेश

D.तमिलनाडु

_Explanation: गुजरात में ‘अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लांच किया गया है. यह मोबाइल एप महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से लांच किया गया है._
*_8.दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर में कितने प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है?_*

A.0.67

B.0.77

C.0.47

D.0.57

_Explanation: दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में 16 अरब डॉलर में 77% हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है._
*_9.भारत में किस स्थान पर देश की पहली पार्किंग अथॉरिटी बनाए जाने की घोषणा की गई है?_*

A.दिल्ली

B.बेंगलुरु

C.कोलकाता

D.मुंबई

_Explanation: व्यावसायिक बिल्डिंगों की तरह पार्किंग को व्यवसाय के तौर पर विकसित करने के लिए मुंबई में पहली पार्किंग अथॉरिटी बनाई जाएगी._
*_10.हाल ही में किस बल्लेबाज़ ने टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ अपने पहले रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं?_*

A.महेंद्र सिंह धोनी

B.युवराज सिंह

C.ऋषभ पंत

D.विराट कोहली

_Explanation: बल्लेबाज़ ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में छक्के के साथ अपने पहले रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. 20 वर्षीय पंत टेस्ट क्रिकेट में ऐसा करने वाले कुल 12वें खिलाड़ी हैं._

No comments: