Sunday 19 August 2018

13से 18 अगस्त से संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा हूँ

13से 18 अगस्त से संक्षिप्त रूप में करेंट अफेयर्स साप्ताहिक एक पंक्ति शीर्षक से नए रूप में प्रस्तुत कर रहा हूँ
.............
•    पूर्व टेस्ट स्पिन गेंदबाज जिन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है - रमेश पोवार

•    रेल मंत्रालय ने भारतीय रेल की विरासत के प्रति लोगों को जागरूकता बनाने के लिए इतने रेलवे स्टेशनों पर 'डिजिटल स्क्रीन' लॉन्च किया – 22

•    इस भारतीय क्रन्तिकारी के नाम पर दुनियाभर में 37 सांस्कृतिक केंद्रों का नाम रखा जाएगा – स्वामी विवेकानंद

•    वह राज्य जिसके मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए पांच लाख रुपये की 'ऋतु बीमा' योजना लॉन्च की है – तेलंगाना

•    वह देश जहां मृदा विज्ञान की विश्व कांग्रेस आयोजित की गई थी – ब्राज़ील

•    भारत के इस शहर में देश के पहले हम्बोल्ट पेंगुइन का जन्म हुआ – मुंबई

•    वह देश जिसमें राजमार्ग निर्माण हेतु भारत ने 470 मिलियन रुपये की सहायता राशि जारी की है – नेपाल

•    वह देश जिससे परमाणु संधि समाप्त किये जाने के बाद अमेरिका ने एक्शन ग्रुप बनाने की घोषणा की है – ईरान

•    वह कम्पनी जिसके साथ आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेन टिकट बुकिंग करने के लिए समझौता किया गया – फ़ोनपे

•    वह डैम जिसे बनाये जाने में भारत द्वारा अफगानिस्तान की मदद का पाकिस्तान ने विरोध किया – शहतूत डैम

•    इन्हें हाल ही में अंतरराष्ट्रीय नाइट्रोजन पहल का अध्यक्ष बनाया गया – नंदूला रघुराम

•    वह भारतीय टेनिस खिलाड़ी जिसने एशियाई खेलों से नाम वापिस लिया – लिएंडर पेस

•    ट्रंप ने सीआईए के इस पूर्व प्रमुख की सुरक्षा मंजूरी रद्द की - जॉन ब्रेनन

•    सूडान की वह नदी जिसमें बच्चों से भरी एक नाव पलटने पर 22 बच्चों की मौत हो गई – नील नदी

•    वह देश जिसने हाल ही में विदेशियों द्वारा उनके देश में घर खरीदने पर प्रतिबन्ध लगाया है – न्यूज़ीलैंड

•    भारत ने नेपाल में तराई सड़क परियोजना के लिए जितने मिलियन नेपाली रुपये का अनुदान जारी किया-470 मिलियन

•    वन्यजीव संरक्षण के लिए भारत के पहले अनुवांशिक बैंक का जिस शहर में उद्घाटन किया गया है- हैदराबाद

•    भारत ने अपने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिस देश के अस्पतालों, चैरिटेबल ट्रस्टों और शैक्षणिक संस्थानों को 30 ऐंबुलेंस और 6 बसें उपहार में दी है- नेपाल

•    केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 'स्मार्ट सिटी' प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए हैं जिसके तहत जिस शहर के कई हिस्सों में मुफ्त वाईफाई और हाई स्पीड ब्रॉडबैंड उपलब्ध कराया जाएगा- दिल्ली

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से करीब जितने मिनट का भाषण दिये-82 मिनट

•    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि तंबाकू उत्पादों के पैकेट के जितने प्रतिशत हिस्से पर चेतावनी वाली तस्वीर छापना अनिवार्य रूप से जारी रहेगा-85%

•    इन्हें हाल ही में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है - आनंदीबेन पटेल

•    भारतीय टीम को पहली बार विदेशी धरती पर सीरीज़ जिताने वाले उस पूर्व क्रिकेट कप्तान का नाम जिनका हाल ही में निधन हो गया – अजीत वाडेकर

•    वह शहर जो इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट रैंकिंग्स द्वारा विश्व के 140 शहरों में किये गए सर्वेक्षण में रहने के लिए लिहाज से प्रथम स्थान पर है – वियना

•    वह शहर जो इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट रैंकिंग्स द्वारा विश्व के 140 शहरों में किये गए सर्वेक्षण के परिणामस्वरूप जारी आंकड़ों में अंतिम पायदान पर रहा – दमिश्क (सीरिया)

•    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस भाषण में भारत द्वारा 2022 में अंतरिक्ष में भेजे जाने वाले इस अंतरिक्ष यान के बारे में जिक्र किया – गगनयान

•    वह अभिनेता जिन्हें हाल ही में सड़क सुरक्षा अभियान का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है – अक्षय कुमार

•    वह शहर जिसका नाम हिन्दू देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है – किचीजोजी (टोक्यो)

•    एक सर्वेक्षण के तहत इन्हें भारत की सबसे अमीर महिला घोषित किया गया  है – स्मिता कृष्णा गोदरेज

•    इन्हें हाल ही में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सीईओ नियुक्त किया गया है – आशीष कुमार भूटानी

•    वह रेलवे स्टेशन को स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान पर रहा – जोधपुर

•    गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइज़री जारी कर राष्ट्रध्वज संहिता, 2002 का पालन सुनिश्चित करने और लोगों से जिसके राष्ट्रध्वजों का इस्तेमाल न करने को कहा है- प्लास्टिक

•    सरकार ने पीएनबी धोखाधड़ी मामले में जिस बैंक की पूर्व एमडी उषा अनंतसुब्रमण्यम को बर्खास्त कर दिया है-इलाहाबाद बैंक

•    रक्षा अधिग्रहण परिषद ने नौसेना के लिए देश में निर्मित जितने आधुनिक तटरक्षक गश्ती पोतों की खरीदारी को मंजूरी दी- छह

•    भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जयराम ने 12 अगस्त 2018 को वियतनाम ओपन में जो पदक अपने नाम किया-रजत पदक

•    केन्द्रब सरकार ने देश में जिस क्षेत्र के विस्तािर के लिए 66 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि जारी करने का फैसला किया है- वन क्षेत्र

•    जिस राज्य सरकार ने हाल ही में ऋण माफी योजना का दायरा बढ़ा दिया है- महाराष्ट्र सरकार

•    भारतीय नौसेना का जहाज जो 13 से 16 अगस्त तक फिजी की यात्रा पर रवाना हुआ - आईएनएस सहयाद्रि

•    वह राज्य जिसके गवर्नर का पद पर रहते हुए हाल ही में निधन हो गया – छत्तीसगढ़

•    जिस पूर्व लोकसभा अध्यक्ष का 13 अगस्त 2018 को कोलकाता में 89 साल की उम्र में निधन हो गया- सोमनाथ चटर्जी

•    जिस देश में एशियाई खेल 2018 आयोजित किया जाएगा- इंडोनेशिया

•    केरल बाढ़ से निपटने हेतु दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम है- ऑपरेशन मदद

•    जिस राज्य सरकार ने 13 अगस्त 2018 से राज्य भर में संपत्ति पंजीकरण के लिए ‘तत्काल सेवा’ शुरू की- पंजाब सरकार

•    जिस राज्य पुलिस में आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए भारत की पहली महिला विशेष हथियार और रणनीति (SWAT) टीम शामिल की गई है- दिल्ली पुलिस

•    इंडोनेशिया के जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत के ध्वजवाहक जो होंगे- नीरज चोपड़ा

•    रेल मंत्रालय ने आरपीएफ भर्ती में महिलाओं को जितने फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की-50 फीसदी

•    केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ की जितने अतिरिक्त बटालियन के गठन को मंजूरी प्रदान की- चार

•    केंद्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित केरल के लिए जितने करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का फैसला किया है-100 करोड़ रुपये

•    साहित्य के लिए वर्ष 2001 में नोबेल पुरस्कार पाने वाले जिस भारतीय मूल के मशहूर लेखक का लंदन स्थित अपने घर में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया- वी.एस. नायपॉल

No comments: