Saturday 7 July 2018

भारत के प्रमुख द्वीप-

भारत के प्रमुख द्वीप-
भारत में सबसे लंबी तट रेखा (Coast line ) गुजरात राज्य की, फिर आन्ध्र प्रदेश राज्य की और फिर तमिलनाडु  राज्य
की है। भारत के द्वीपो को मुख्य रूप से दो भागो में बाटा जा सकता है-
अरब सागर के द्वीप (लक्ष्यद्वीप समूह)
बंगाल के द्वीप (अंडमान-निकोबार द्वीप समूह )
andman , nicobar, minicoy , karavati , lakshyadwep
बंगाल के द्वीप (अंडमान-निकोबार द्वीप समूह )
यह द्वीप समूह बंगाल की खाडी़  में स्थित हैं।
अण्डमान समूह में 204 द्वीप है, जिनमें मध्य अण्डमान (Middle Andman) सबसे बड़ा द्वीप है।
यह विश्वास किया जाता है कि ये द्वीप समूह देश के उत्तर-पूर्व में स्थित पर्वत शृंखला का विस्तार है।
उत्तर अण्डमान में स्थित कैंडल पीक (Sadale Peak) सबसे ऊँची (737 मीटर) चोटी है।
निकोबार  समूह में 19 द्वीप है, जिनमें ग्रेट निकोबार सबसे बड़ा है।
ग्रेट निकोबार सबसे दक्षिण में स्थित है और इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप से केवल 147 किमी. दूर हैं
बेरन (Barren) & नारकोंडम (Narcondam) ज्वालामुखीय द्वीप हैं जो अंडमान निकोबार द्वीप समूह में स्थित है।
डंकन पैसेज (Dencuan Passage) दक्षिण अण्डमान एवं लिटिल अण्डमान के बीच है।
10 डिग्री चैनल लिटिल अण्डमान एवं कार निकोबार के बीच है। यह अण्डमान को निकोबार से अलग करता है।
अरब सागर के द्वीप (लक्ष्यद्वीप समूह)
ये द्वीप अरब सागर में स्थित है।
इस समूह में 25 द्वीप हैं। ये सभी मूँगे के द्वीप (Coral Island) हैं एवं प्रवाल भित्तियों (Coral Reefs) से निर्मित है।
इनमें तीन मुख्य द्वीप –
लक्षद्वीप (उत्तर में)
कावारत्ती (मध्य में)
मिनीकाॅय (दक्षिण में)
9 डिग्री चैनल कावारत्ती को मिनीकाॅय से अलग करती है।
8 डिग्री चैनल मिनीकाॅय द्वीप (भारत) को मालदीव से अलग करता है।

No comments: