Sunday 22 July 2018

डेली का डोज़ 22 जुलाई

डेली का डोज़ 22 जुलाई

1. हाल ही में किये गये आकलन के अनुसार वर्ष 2019 में किस देश को पछाड़कर भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी शक्ति बन जाएगा?
a.    ब्रिटेन
b.    रूस
c.    चीन
d.    इज़राइल

2. आर्थिक अपराधों पर लगाम लगाए जाने हेतु लोकसभा द्वारा हाल ही में कौन सा विधेयक पारित किया गया है?
a.    आर्थिक भगोड़ा अपराधी विधेयक, 2018
b.    आर्थिक अपराध नियंत्रण विधेयक, 2018
c.    आर्थिक घेराबंदी विधेयक, 2018
d.    उपरोक्त में से कोई नहीं

3. निम्नलिखित में से भारत के किस पड़ोसी देश ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किये?
a.    बांग्लादेश
b.    म्यांमार
c.    पाकिस्तान
d.    श्रीलंका

4. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जल्द ही 100 रुपये के नये नोट जारी किये जाने की घोषणा की गई. इसके पृष्ठ भाग में कौन सा चित्र अंकित होगा?
a.    भारतीय गैंडा
b.    क़ुतुब मीनार
c.    भारतीय मोर
d.    रानी की वाव

5. गीत लिखे जो ख़त तुझे, वो तेरी याद में.. के लेखक कौन थे, जिनका हाल ही निधन हो गया?
a.    डॉ. कुंवर बेचैन
b.    गोपाल दास नीरज
c.    कृष्ण कुमार रॉय
d.    आचार्य लक्ष्मीकांत

6. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हरिद्वार से उन्नाव के बीच गंगा किनारे से कितने मीटर के दायरे को ‘नो डेवलपमेंट ज़ोन’ घोषित किया है?
a. 100 मीटर
b. 100 मीटर
c. 100 मीटर
d. 100 मीटर

7. कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन नीरज चोपड़ा ने फ्रांस में आयोजित सोतेविले ऐथलेटिक्स मीट में कौन सा पदक जीता?
a. रजत पदक
b. कांस्य पदक
c. स्वर्ण पदक
d. इनमें से कोई नहीं

8. निम्न में से किस देश ने फिर से प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर अमेरिका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में एक शिकायत दर्ज कराई है?
a. ईरान
b. पाकिस्तान
c. नेपाल
d. चीन

9. किस देश द्वारा टैरिफ लागू करने और ट्रेड वॉर की धमकी के बीच यूरोपीय संघ (ईयू) ने जापान के साथ अब तक के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए?
a. भारत
b. अमेरिका
c. जापान
d. चीन

10. किस देश ने अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास युमई (तिब्बत) में मानवरहित स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र की स्थापना की है?
a. चीन
b. भारत
c. नेपाल
d. रूस

उत्तर:
1. a. ब्रिटेन
विवरण: यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2019 में भारत ब्रिटेन को पछाड़कर पांचवें पायदान पर आरूढ़ हो जाएगा.

2. a. आर्थिक भगोड़ा अपराधी विधेयक, 2018
विवरण: बैंकों से बड़े कर्ज लेकर बिना चुकाये विदेश भाग जाने वालों को वापस लाने और उनकी संपत्ति जब्त करने संबंधी भगोड़ा आर्थिक अपराधी विधेयक, 2018  लोकसभा में पारित हो गया.

3. b. म्यांमार
विवरण: म्यांमार 19 जुलाई 2018 को भारत द्वारा आरंभ की गई पहल अंतरराष्ट्रीय सौर संगठन (आईएसए) में 68वें सदस्य के रूप में शामिल हुआ जिसने फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर किये हैं.

4. d. रानी की वाव
विवरण: भारतीय रिज़र्व बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक 100 रुपये के नए नोट के पिछले हिस्से पर गुजरात के पाटन जिले में स्थित 'रानी की वाव' का चित्र होगा जो भारत की विरासत को प्रदर्शित करेगा.

5. b. गोपाल दास नीरज
विवरण: हिंदी के सुप्रसिद्ध गीतकार एवं जाने माने कवि पद्मभूषण गोपाल दास ‘नीरज’ का नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया. वे 93 वर्ष के थे.

6. a. 100 मीटर
विवरण: राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हरिद्वार से उन्नाव के बीच गंगा किनारे से 100 मीटर के दायरे को ‘नो डेवलपमेंट ज़ोन’ घोषित किया है.

7. c. स्वर्ण पदक
विवरण: कॉमनवेल्थ गेम्स की जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय नीरज चोपड़ा ने फ्रांस में आयोजित सोतेविले ऐथलेटिक्स मीट में स्वर्ण जीत लिया है.

8. a. ईरान
विवरण: ईरान ने फिर से प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर अमेरिका के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में एक शिकायत दर्ज कराई है.

9. b. अमेरिका
विवरण: अमेरिका द्वारा टैरिफ लागू करने और ट्रेड वॉर की धमकी के बीच यूरोपीय संघ (ईयू) ने जापान के साथ अब तक के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए.

10. a. चीन
विवरण: चीन ने अरुणाचल प्रदेश सीमा के पास युमई (तिब्बत) में मानवरहित स्वचालित मौसम निगरानी केंद्र की स्थापना की है.

No comments: