Sunday 17 June 2018

इतिहास की तैयारी कैसे करेंमहत्वपूर्ण बिन्दू

ɪᴀs ᴀsρí૨αɳT
इतिहास की तैयारी कैसे करें
महत्वपूर्ण बिन्दू :-
’फोकस’ विषयवस्तु का विभाजन अध्ययन में प्रमुखता वाले ’टॉपिक’ पर केन्द्रित है, साथ ही इसमें पूर्व में पूछे गए प्रश्नपत्रो  को भी विश्लेषित किया गया है।
सम्पूर्ण पाठ्यक्रम का इस किस्म का विभाजन विषय - वस्तु की समझ, घटनाओं की परस्पर तारतम्यता व संबंध को बनाने में मददगार है।
इतिहास में घटनाओं व तथ्यों के परस्पर संबंध को उत्तर में स्थापित करना तथा उसे वर्तमान एक से जोड़  देना एक अच्छे उत्तर के रूप में स्वीकारा जाता है।
इतिहास  यघपि देखने में एक बडा विषय है किन्तु यदि एक बार यह सबंध - स्थापना की कला  हासिल हो जाए तो इतिहास बहुत रोचक बन जाता है।
’संबंध स्थापना’ की यह प्रक्रिया इतिहास को बार - बार पढने से ही संभव है जिसके लिए पाठ्य सामग्री का चयन सर्वाधिक महत्वूर्ण है।
पाठ्यसामग्री चयन में कोचिंग के नोट्स मददगार तो है, लेकिन प्रश्नो की विविधता (विगत वर्षो के प्रश्नपत्रो) ने इनकी उपयोगिता सीमित कर दी है अतः नोट्स के साथ - साथ पुस्तके महत्वपूर्ण व अनिवार्य है।
अध्ययन के दौरान पिछले प्रश्नपत्रो को सदैव साथ रखना व प्रश्नो की प्रकृति को समझना, इतिहास के अध्ययन को आसान बनाता है। प्रायः यह भांति है, कि इतिहास तो केवल युद्वो व राजाओ के नाम तक सीमित है, तथा तथ्यो की भरमार के अलावा कुछ नहीं है, जिसे याद रखना कठिन होता है लेकिन यदि प्रश्नपत्रो का विश्लेषण करें तो उचित तथ्य व उपयोगी तथ्य स्पष्ट होने लगते है।
इतिहास सर्वाधिक सहज विषय है, जिसमें किसी पूर्व ज्ञान की अपेक्षा नहीं है, न ही किसी प्रकार के सिद्वांत अथवा जटिल संकल्पनाओं को जानने समझने की जरूरत है, अतः इतिहास की पृष्ठभूमि के बिना भी इतिहास में रूचि के आधार पर इस विषय का चयन किया जा सकता है।
जहां तक प्रश्न की बात है, इतिहास विषय के पिछले प्रश्नपत्र लगभग समान स्तर को follow  करते रहे है और अन्य विषयो की भांति जटिलता अथवा प्रश्नो को समझने की कठिनाई आदि से मुक्त रहे है अतः एक प्रकार की सुनिश्चितता केवल इस विषय में ही उपलब्ध है।
प्रथम प्रश्नपत्र में 50 अंक का मानचित्र का प्रश्न इतिहास में 200+ अंक सुनिश्चित कर देता है जो प्रायः 35+/50 अंक आसानी से दिला देता है।
मित्रों लेख थोड़ा लंबा है
अतः बाकी का पेज पर अगली पोस्ट मे प्रकाशित कर रहा हु क्रप्या उसे भी देखे

No comments: