Sunday 17 June 2018

जानना जरूरी 🔴 महत्वपूर्ण जानकारी 🔃राष्ट्रमंडल क्या है?

जानना जरूरी 🔴 महत्वपूर्ण जानकारी
🔃राष्ट्रमंडल क्या है?❓❓

❇️✳️राष्ट्रमंडल देशों (पूर्व में ब्रिटिश राष्ट्रमंडल), के संगठन को केवल राष्ट्रमंडल के रूप में भी जाना जाता है. राष्ट्रमंडल 53 सदस्य देशों का एक अंतरसरकारी संगठन है. यह संगठन उन देशों का समूह है जो कि कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन थे. हालाँकि रवांडा और मोज़ाम्बिक कभी भी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन नही रहे हैं फिर भी वे राष्ट्रमंडल के सदस्य हैं, इसके उलट संयुक्त राज्य अमेरिका जो कि कभी ब्रिटिश साम्राज्य के अधीन था परन्तु वह राष्ट्रमंडल का सदस्य नही है.

राष्ट्रमंडल की स्थापना कब हुई थी?

28 अप्रैल 1949 को आठ देशों ने मिलकर आधुनिक कॉमनवेल्थ की स्थापना की थी. ये देश थे; यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका, कनाडा, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान.

राष्ट्रमंडल का क्या काम है?

राष्ट्रमंडल का मुख्य लक्ष्य सभी राष्ट्रमंडल नागरिकों के हितों की रक्षा करना, उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के प्रयास करना और उनके मुद्दों को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाना.

यहाँ पर रोचक बात बताना जरूरी है कि जिन देशों में भारत के दूतावास नही हैं और वहां किसी भारतीय नागरिक को किसी प्रकार की मदद की जरूरत है तो वह (भारत के राष्ट्रमंडल का सदस्य होने के कारण) उस देश में मौजूद ब्रिटेन के दूतावास से मदद मांगने के लिए अधिकृत है.

राष्ट्रमंडल की कुल जनसंख्या लगभग 2.4 बिलियन है, जिसमें विकसित और विकासशील दोनों प्रकार के देश शामिल हैं. राष्ट्रमंडल के तीस सदस्य छोटे देश हैं, जिनमें से कई द्वीप राष्ट्र हैं.

सभी राष्ट्रमंडल सदस्य देशों की सूची इस प्रकार है;

      एशियाई देश

     देश का नाम

  1.

  भारत

  2.

  बांग्लादेश

  3.

  ब्रुनेई दारुस्सलाम

  4.

  मलेशिया

  5.

  पाकिस्तान

  6.

  सिंगापुर

  7.

  श्रीलंका

  अफ्रीकी देश

  1.

  बोत्सवाना

  2.

  कैमरून

  3.

  गाम्बिया

  4.

  घाना

  5.

  केन्या

  6.

  लेसोथो

  7.

  मलावी

  8.

  मॉरीशस

  9.

  मोजाम्बिक

  10.

  नामीबिया

  11.

  नाइजीरिया

  12.

  रवांडा

  13.

  सेशेल्स

  14.

  सियरा लिओन

  15.

  दक्षिण अफ्रीका

  16.

  स्वाजीलैंड

  17.

  युगांडा

  18.

  संयुक्त गणराज्य तंजानिया

  19.

  जाम्बिया

  अमेरिकी देश

  1.

  अंतिगुया और बार्बूडा

  2.

  बहामास

  3.

  बारबाडोस

  4.

  बेलीज

  5.

  कनाडा

  6.

  डोमिनिका

  7.

  ग्रेनेडा

  8.

गुयाना

  9.

  जमैका

  10.

  सेंट किट्ट्स & नेविस

  11.

  सेंट लूसिया

  12.

  संत विंसेंट & डी ग्रेनडीनेस

  13.

  त्रिनिदाद और टोबैगो

  यूरोपीय देश

  1.

  साइप्रस

  2.

  माल्टा

  3.

  यूनाइटेड किंगडम

  पैसिफिक देश

  1.

  ऑस्ट्रेलिया

  2.

  फ़िजी आइलैंड्स

  3.

  किरिबाती

  4.

  नाउरू

  5.

  न्यूजीलैंड

  6.

  पापुआ न्यू गिनी

  7.

  समोआ

  8.

  सोलोमन आइलैंड्स

  9.

  टोंगा

  10.

  तुवालु

  11.

  वानुअतु

  कुल देश - 53

ऊपर दी गयी सारिणी में सबसे अधिक 19 देश अफ्रीका महाद्वीप से हैं इसके बाद 13 देश उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप से हैं,11 देश प्रशांत क्षेत्र से, 7 देश एशिया महाद्वीप से और सबसे कम केवल 3 देश यूरोप महाद्वीप से हैं

No comments: