Friday 15 June 2018

Important Questions

*🔷1. हाल ही में किस देश के प्रधानमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दिया है?*
जॉर्डन के प्रधानमंत्री हानी अल-मुल्की ने अपने पद से इस्तीफा दिया है| इन्होनें जॉर्डन में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के कारण अपने पद से इस्तीफा दिया है| जॉर्डन में प्रदर्शनकारी आयकर कानून को वापिस लेने की मांग कर रहे हैं| यह कानून 2016 में जॉर्डन और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के बीच हस्ताक्षरित 70 करोड़ डॉलर के विस्तारित फंड सुविधा कार्यक्रम के हिस्से के रूप में कई वित्तीय सुधारों का हिस्सा है| इस विधेयक का मुख्य लक्ष्य कर संग्रह को बेहतर करना, कर चोरी पर लगाम लगाना और कर आय को बढ़ाना है|

*🔷2. हाल ही में किस देश की महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देना शुरू किया गया है?*

सऊदी अरब की महिलाओं को ड्राइविंग लाइसेंस देना शुरू किया गया है| सऊदी अरब दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है जहां महिलाओं के गाड़ी चलाने पर रोक थी| सऊदी शाह मोहम्मद बिन सलमान ने वर्ष 2017 में एक आदेश जारी किया था जिसके मुताबिक महिलाओं को ड्राइविंग का अधिकार दिया गया है|

*🔷3. हाल ही में पहली हेली-टैक्सी सेवा कहाँ पर शुरू की गई है?*
पहली हेली-टैक्सी सेवा शिमला और चंडीगढ़ के मध्य शुरू की गई है| इस हेली-टैक्सी सेवा में प्रति व्यक्ति न्यूनतम किराया 2,999 रुपये होगा| यह सेवा पवन हंस हेलिकॉप्टर लिमिटेड की सहायता से शुरू की गई है|

*🔷4. हाल ही में किस रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय रखा गया है?*
मुगल सराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय रखा गया है| दीनदयाल उपाध्याय स्वयंसेवक संघ के विचारक थे| दीनदयाल उपध्याय 1968 में इसी रेलवे स्टेशन के निकट मृत पाये गये थे|

*🔷5. शरीफ इस्माइल कौन है?*
शरीफ इस्माइल मिस्र के प्रधानमंत्री है| हाल ही में इन्होनें अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| इनका इस्तीफा राजनीतिक परंपरा का हिस्सा है, जिसमें राष्ट्रपति के नए कार्यकाल की शुरुआत के मौके पर सरकार इस्तीफा देती है| शरीफ सितंबर 2015 से मिस्र के प्रधानमंत्री पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे|

*🔷6. हाल ही में ‘महा सम्प्रोक्षणम’ नामक अनुष्ठान कहाँ पर आयोजित किया गया है?*
‘महा सम्प्रोक्षणम’ नामक अनुष्ठान सिंगापुर में स्थित 100 वर्षों के अधिक पुराने हिंदू मंदिर में आयोजित किया गया है| यह अनुष्ठान हर 12 से 15 वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है|

*🔷7. महात्मा गाँधी को ट्रेन से बाहर फेंके जाने की घटना कब घटित हुई थी?*
महात्मा गाँधी को ट्रेन से बाहर फेंके जाने की घटना 7 जून 1883 में घटित हुई थी| उनसे कहा गया कि यह डिब्बा गोरों के लिए है। उस रात ट्रेन से निकाले गए गांधी ठंड से कांप रहे थे, इस अपमान पर उन्होंने संकल्प लिया, ‘मैं चुप नहीं रहूंगा, मैं लड़ूंगा…’ इस घटना ने उनके मन में सत्याग्रह के सिद्धांतों को जन्म दिया। इसके बाद ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शांतिपूर्ण विरोध किया और भारत में लोगों को भेदभावपूर्ण ब्रिटिश शासन के खिलाफ एकजुट किया। था| हाल ही में इस घटना को 125 वर्ष पूरे होने की उपलक्ष्य में बायोपिक ‘मेकिंग ऑफ ए महात्मा’ की स्क्रीनिंग की गई है|

*🔷8. पहला दिव्यांग क्रिकेट वर्ल्ड कप किस देश में आयोजित किया जायेगा?*
पहला दिव्यांग क्रिकेट वर्ल्ड कप इंग्लैंड में आयोजित किया जायेगा| फिजिकली चैलेंज्ड क्रिकेट वर्ल्ड कप आईसीसी से संबद्ध नहीं है। इसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी|

*🔷9. “वेटिकन सिटी ” कहाँ पर स्थित है?*
“वेटिकन सिटी” इटली की राजधानी रोम के पास स्थित दुनिया का सबसे छोटा देश है। यहां की आबादी करीब 1 हजार है। ये एकमात्र ऐसा देश है, जिसे यूनेस्को ने वर्ल्ड हैरिटेज का दर्जा दिया है। इसे अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त है। इस केंद्र से पोप दुनियाभर में फैले रोमन कैथोलिक चर्च का संचालन करते हैं। इस देश के अपने सिक्के, अपना डाक विभाग, रेडियो आदि हैं। इसकी राजभाषा लातिनी है। वेटिकन सिटी में एक विशाल म्यूजियम है। इस म्यूजियम में बढ़ी संख्या में पैंटिंग्स लगाई गई हैं। अगर हर एक-एक पैंटिंग को 1-1 मिनट देखा जाए तो सभी पैंटिंग्स को देखने में करीब 4 साल का समय लग जायेगा|

*🔷10. चौसा का युद्ध कब लड़ा गया था?*
चौसा का युद्ध 7 जून 1539 में लड़ा गया था| यह युद्ध शेरशाह और मुगल शासक हूमायूं के मध्य लड़ा गया था| इस युद्ध में शेरशाह ने हूमायूं को बुरी तरह पराजित किया था|

No comments: